{"_id":"5e726d668ebc3e6fd43b5028","slug":"10-kg-gold-recovered-from-mohali-in-30-kg-gold-looted-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: लूटे गए 30 किलो सोने में से 10 किलो मोहाली से बरामद, पिस्तौल और दो राइफल भी मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: लूटे गए 30 किलो सोने में से 10 किलो मोहाली से बरामद, पिस्तौल और दो राइफल भी मिलीं
Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/लुधियाना
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने लुधियाना की एक कंपनी से पिछले महीने हुई 30 किलो सोने की लूट के मामले में बुधवार को दावा किया कि 10 किलो सोना एक आरोपी से बरामद कर लिया गया है। आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि 10 किलो सोना गैंगस्टर अमृतपाल सिंह के मोहाली के ठिकाने से बरामद किया गया है। अमृतपाल को ओकू टीम ने मंगलवार को पकड़ा था। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो राइफल भी बरामद की गई हैं। बुधवार को कोर्ट ने अमृतपाल को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमृतपाल कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का भाई है और लूट की वारदात में शामिल छह लोगों में वह भी था। आरोपियों ने पिछले महीने लुधियाना में गिल रोड स्थित इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड की एक शाखा को निशाना बनाते हुए 30 किलो सोना लूट लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने गत 12 मार्च को इस केस में गैंगस्टर गगन जज को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 31 लाख रुपये, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। उसकी निशानदेही पर अमृतपाल और प्रदीप और हरप्रीत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रदीप और हरप्रीत को लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
हरप्रीत ने लुटेरों को दी थी पनाह
वहीं, आरोपी गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को ओकू टीम ने बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। लूट करने के बाद आरोपी फिरोजपुर के मक्खू में रहने वाले हरप्रीत सिंह के घर गए थे। वहां पर आरोपियों ने रात बिताई और उसके बाद अलग-अलग हो गए। जबकि लूट की वारदात का मुख्य सूत्रधार गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और उसका साथी गुरसेवक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।