{"_id":"5f11c8458ebc3e638a7f4062","slug":"10-inspectors-including-five-police-station-in-charges-transferred-chandigarh-news-pkl381646061","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छह थाना प्रभारियों समेत 10 इंस्पेक्टरों का तबादला, क्राइम ब्रांच में अब केवल एक इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में छह थाना प्रभारियों समेत 10 इंस्पेक्टरों का तबादला, क्राइम ब्रांच में अब केवल एक इंस्पेक्टर
Sat, 18 Jul 2020 01:13 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर के रिश्वतखोरी में फंसने के बाद शुक्रवार को पुलिस विभाग ने शहर के छह थाना प्रभारियों समेत 10 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया। वहीं, एक महिला इंस्पेक्टर समेत चार इंस्पेक्टरों को लंबे अंतराल के बाद थाना प्रभारी बनाया गया है। इनमें सिक्योरिटी विंग की इंस्पेक्टर परमजीत कौर, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, शेर सिंह और इंस्पेक्टर हरमिंदरजीत शामिल हैं।
बता दें कि अमर उजाला ने बीते 11 जुलाई को ही ‘दस एसएचओ के तबादले की तैयारी, नए इंस्पेक्टरों को मिल सकती है बागडोर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बता दिया था कि शहर में थाना प्रभारियों के तबादले की तैयारी है। साथ ही कुछ नए इंस्पेक्टरों को थानों की बागडोर मिल सकती है।
शुक्रवार को जारी लिस्ट में सेक्टर-17 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर और सेक्टर 31 प्रभारी राजदीप सिंह को हटाकर सिक्योरिटी विंग में नियुक्त किया गया है जबकि उनकी जगह सेक्टर-17 थाने का चार्ज इंस्पेक्टर राम रतन और सेक्टर-31 का चार्ज इंस्पेक्टर परमजीत कौर को सौंपा गया है।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह को ट्रैफिक में भेजकर उनकी जगह क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर शेर सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रतन की जगह इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसबीर सिंह को चार्ज सौंपा गया है। इन दोनों थाना प्रभारियों को विभाग ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर राम दयाल को पुलिस लाइन से पीसीआर में तैनाती कर दी गई है।

क्राइम ब्रांच के इकलौते इंस्पेक्टर बने हरिंदर सेखों
बता दें कि पिछले काफी समय से क्राइम ब्रांच में चार इंस्पेक्टर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय से क्राइम ब्रांच में खटपट चल रही है। बताया गया कि इसके चलते आला अधिकारियों ने इंस्पेक्टर रंजीत सिंह का मलोया और शेर सिंह का सेक्टर-3 थाने में तबादला कर दिया है। फिलहाल अब ओआरपी रैंक के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह को छोड़ हरिंदर सिंह सेखों क्राइम ब्रांच के इकलौते इंस्पेक्टर बन गए हैं।
2017 की रिश्वतखोरी में सिर्फ एक इंस्पेक्टर का हुआ तबादला
अक्टूबर 2017 को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सेक्टर-31 की तत्कालीन थाना प्रभारी जसविंदर कौर का नाम सामने आया था। इस केस में शिकायतकर्ता प्रेम कुमार का आरोप था कि इंस्पेक्टर बलदेव कुमार, राजदीप सिंह, अमनजोत सिंह, और जसविंदर कौर उसे अपने बयानों से मुकरने का दबाव डाल रहे हैं।
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 29 जून को इन चारों के खिलाफ एसएसपी यूटी को बनती करवाई करने को कहा था। बता दें कि विभाग ने सभी को छोड़ इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को सेक्टर-31 थाने से हटा दिया है जबकि सीबीआई को जसविंदर कौर की तलाश है।