फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 district heads and 3 spokespersons of Punjab Lok Congress appoints

संगठन खड़ा करने में जुटे अमरिंदर: पंजाब लोक कांग्रेस के 10 जिला प्रधान नियुक्त, ये तीन लोग बने प्रवक्ता

Sun, 12 Dec 2021 02:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 02:25 AM IST
सार

कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपना संगठन खड़ा करने में जुटे हैं। शनिवार को पार्टी के 10 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। वहीं तीन लोगों को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
10 district heads and 3 spokespersons of Punjab Lok Congress appoints
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब लोक कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी के 10 जिला प्रधानों और तीन प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया। पार्टी के महासचिव-संगठन इंचार्ज कमल सैनी के अनुसार, पिरथीपाल सिंह पाली, प्रिंस खुल्लर और संदीप गोरसी को प्रवक्ता नियुक्त किया है, जबकि जिला प्रधानों में लुधियाना शहरी के लिए जगमोहन शर्मा, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के लिए सतवीर सिंह पल्ली झिकी, फरीदकोट के लिए संदीप सिंह (सन्नी) बराड़, बठिंडा शहरी के लिए हरिंदर सिंह जोड़कियां, बठिंडा देहाती के लिए प्रो. भूपिंदर सिंह, फाजिल्का के लिए कैप्टन एमएस बेदी, लुधियाना देहाती के लिए सतविंदर सिंह सट्ठा, मानसा के लिए जीवन दास बावा, पटियाला शहरी के लिए केके मल्होत्रा और संगरूर के लिए नवदीप सिंह मोखा को नियुक्त किया है।

विज्ञापन


भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ चुनाव लड़ेंगे कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। कैप्टन का कहना है कि उनकी पार्टी गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर पंजाब में सरकार बनाएगी। जल्द ही कैप्टन की पार्टी पंजाब में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर नौ में पंजाब लोक कांग्रेस का कार्यालय भी खोला है।
विज्ञापन


कांग्रेस से निकाले गए सभी लोगों को नहीं लूंगा
कुछ दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी कांग्रेस से निकाले गए सभी लोगों को नहीं लेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि आचार संहिता लागू होने बाद यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस को कितना समर्थन मिल रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा है कि कई कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने कभी नाम का खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed