फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 deaths and 73 fresh corona cases reports in Haryana

कोरोना वायरस: संक्रमण मुक्त होने लगा हरियाणा, आठ जिलों में कोई नया केस नहीं, 24 घंटे में 10 की मौत

Tue, 06 Jul 2021 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 08:01 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर हरियाणा में दम तोड़ने लगी है। यही वजह है कि अब 100 से कम केस रोजाना मिल रहे हैं। प्रदेश के आठ जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 30 हजार सैंपलों की जांच में सिर्फ 73 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के आठ जिलों में पांच से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि मौतों का सिलसिला अभी जारी है।

विज्ञापन
10 deaths and 73 fresh corona cases reports in Haryana
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

धीरे-धीरे हरियाणा अब कोरोना मुक्त होने लगा है। प्रदेश के आठ जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि आठ जिलों में 5 से नीचे मामले सामने आए हैं। अब रेवाड़ी में सबसे अधिक 18, पलवल 10 और गुरुग्राम और सोनीपत में 9-9 केस मिले हैं। शेष जिलों में इससे नीचे केस मिले हैं। कोरोना के घटते संक्रमण के चलते अब एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.24 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मतलब अब 100 सैंपलों में से एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार 30 हजार सैंपलों में से कोरोना के 73 केस मिले हैं। हिसार, अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, जींद, नूंह और चरखी दादरी में कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में 1, फरीदाबाद-रोहतक-फतेहाबाद-कैथल 2-2, झज्जर-यमुनानगर-करनाल में 3-3, पंचकूला 4, सिरसा में 5 केस मिले हैं। 
विज्ञापन


बढ़ रही रिकवरी दर 
मरीजों के ठीक होने के कारण इस समय हरियाणा में कुल 1082 एक्टिव केस हैं। पिछले एक माह से रिकवरी दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कोरोना के पीक के समय रिकवरी दर गिरकर 93 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इनमें से 200 के करीब मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। या तो वे वेंटिलेटर पर हैं या फिर उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। दूसरी लहर की संक्रमण दर 10.39 व कुल संक्रमण दर 7.54 प्रतिशत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 की मौत, बढ़ी मृत्यु दर
संक्रमण कम होने और रिकवरी दर बढ़ने के बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। इससे मृत्यु दर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 10 मरीजों की मौत हो गई। इससे मृत्यु दर 1.23 से बढ़कर 1.24 फीसदी हो गई है। गुरुग्राम में 2, हिसार, पानीपत, पंचकूला, सिरसा, भिवानी, झज्जर, कैथल व जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9506 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed