कोरोना वायरस : चंडीगढ़-मोहाली व पंचकूला में घातक हुआ संक्रमण, 1426 पॉजिटिव मिले, 10 मरीजों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी (चंडीगढ़-मोहाली और पंचकूला) में शुक्रवार को कोरोना से जहां दस मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 1426 नए संक्रमित मिले। मृतकों में 7 मोहाली, दो पंचकूला और एक चंडीगढ़ का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 481, मोहाली के 605 और पंचकूला के 340 लोग शामिल हैं।
चंडीगढ़ में जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान सेक्टर-24 निवासी 53 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई, जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 3025 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इनमें से रिकॉर्ड 481 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 72 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इससे पहले 13 सितंबर 2020 को शहर में 24 घंटे में कोरोना के 449 मरीज मिले थे।
यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
नए संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 281 और महिलाओं की संख्या 200 रही। इसके साथ ही शहर में सक्रिय केसों की संख्या 3423 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना मृतकों की संख्या 408 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 30 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं, सेक्टर-38 में 25 , सेक्टर-44 में 20, सेक्टर-46 में 19, सेक्टर-45 में 15, सेक्टर-48 में 14 , हल्लोमाजरा में 10, धनास में 9, सेक्टर-35 में 13, सेक्टर-25 में 11, सेक्टर-18 में 11, सेक्टर-15 में 11 और सेक्टर 7 व 8 में 10 -10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधर, 428 मरीजों को एकांतवास से डिस्चार्ज किया गया।
बीते नौ दिन में 3681 लोग संक्रमित
कोरोना संक्रमण की रफ्तार 8 अप्रैल से काफी तेज हो गई है। 8 से 16 अप्रैल के बीच 3681 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन 9 दिनों के बीच 6 दिन 400 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
इस बार स्थिति पिछले साल से कई गुना ज्यादा भयावह है। संक्रमण बहुत तेज रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब सुरक्षित रहने के लिए कोरोना से बचाव के मानकों के पालन के अलावा और कोई और उपाय नहीं है। -प्रो. जगतराम, निदेशक, पीजीआई।
यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी