फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10 ac buses will come in panchkula depot

Chandigarh News: पंचकूला डिपो में आएंगी 10 एसी बस

Wed, 10 May 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
10 ac buses will come in panchkula depot
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो का बेड़ा जल्द ही और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। डिपो को इसी माह 10 नई एसी बस मिलने की उम्मीद है। इसके लिए प्रदेश स्तर का एक प्रतिनिधिमंडल इंदौर में बसों का निरीक्षण करने के लिए गया हुआ है। वहीं, अगले महीने में 35 सामान्य बस आ सकती हैं। इससे परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा और बसों में भीड़ से यात्रियों को निजात मिल सकेगी। वहीं, कई रूट ऐसे हैं, जहां बस नहीं जा रही हैं, वहां भी बसों का संचालन किया जा सकेगा। पंचकूला डिपो में फिलहाल 128 बस हैं। इनमें से 20 बस लीज पर ली गई हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण कई रूटों पर परिवहन सुविधा लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही है। वहीं, कई लंबे रूट भी हैं, जिन पर बस नहीं चलने के कारण पंचकूला के लोगों को वहां जाने के लिए चंडीगढ़ या जीरकपुर से बस पकड़नी पड़ती है। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है और समय भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन


लंबे और धार्मिक रूटों पर लगेंगी बस
एसी बस डिपो में आने के बाद सालासर और खाटूश्याम जैसे लंबे रूटों पर लगाया जाएगा। पंचकूला शहर धार्मिक नगर होने के कारण यहां रहने वाले लोग धार्मिक स्थलों पर ज्यादा जाते हैं। वहां जाने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लंबे रूटों पर उन बसों को लगाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली रूट पर भी कुछ बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


अन्य रूटों पर भी मिलेगी राहत
लंबे रूटों पर एसी बस चलने से छोटे रूटों पर भी राहत मिलेगी। लंबे रूटों पर चलने वाली सामान्य बसों को लोकल और अन्य छोटे रूटों पर लगाया जा सकेगा। इससे बसों में भीड़ कम होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर से भी बसों की सेवा हो चुकी बदहाल
जीरकपुर से पंचकूला के लिए बसों का बहुत ज्यादा टोटा है। बस नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में ऑटो से आना पड़ता है। ऑटो वाले लोगों से मनमर्जी के दाम वसूलते हैं। वहीं विभिन्न जिलों से बस चंडीगढ़ आती हैं। जिन लोगों को पंचकूला आना होता है वह जीरकपुर उतरते हैं। मगर उसके बाद यहां आने के लिए बस नहीं मिलती।


वर्जन...
प्रदेश स्तर का एक प्रतिनिधिमंडल इंदौर गया हुआ है। वहां बसों का निरीक्षण किया जाएगा। पंचकूला को भी 10 एसी बस मिलेंगी। उम्मीद है कि इसी माह बस डिपो में पहुंच जाएं। इसके बाद इन बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। -अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed