{"_id":"66a7c5552cf1a27bc10373fe","slug":"1-73-lakh-cash-stolen-by-breaking-locker-in-sector-17-sindhi-sweets-chandigarh-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में चोरी: सिंधी स्वीट्स में लॉकर तोड़ लाखों रुपये चोरी कर फरार हुए चोर, दस्तावेज भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में चोरी: सिंधी स्वीट्स में लॉकर तोड़ लाखों रुपये चोरी कर फरार हुए चोर, दस्तावेज भी गायब
Mon, 29 Jul 2024 10:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:08 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में चोरी की वारदात हुई है। सेक्टर-17 स्थित सिंधी स्वीट्स का लॉकर तोड़ शातिर लाखों रुपये कैश ले गए। आरोपियों ने कैश के साथ दस्तावेज भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में चोरों को हौसले भी बुलंद हैं। शहर के मुख्य सेक्टर-17 में चोरों ने लाखों रुपये चोरी कर लिए। शातिर चोरों ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-17 स्थित सिंधी स्वीट्स में अज्ञात व्यक्ति ने सेकेंड फ्लोर बनाए गए ऑफिस में लॉकर तोड़कर 1.73 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा लॉकर में रखे कुछ दस्तावेज भी गायब थे। इसका खुलासा तब हुआ जब जीएम ऑपरेटर यहां दुकान पर पहुंचे और सेकेंड फ्लोर पर लॉकर खुला देखा। सूचना मिलते ही पुलिस व फिंगर एक्सपर्ट टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। इस मामले में सेक्टर-17 थाने में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस एक्ट के तहत के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मोहाली के फेस-11 निवासी शिकायतकर्ता दीपक कौशिक ने बताया कि वह सिंधी स्वीट्स में वर्ष 2014 से बतौर जीएम ऑपरेटर कार्य कर रहा है। बीती 28 जुलाई की सुबह 10 बजे वह ऑफिस में पहुंचा तो देखा कि कैश लॉकर खुले पड़े थे। उनके द्वारा पहले व दूसरे फ्लोर पर लॉकर रखे गए हैं जिनमें कुल 1.73 लाख रुपये का कैश था। अज्ञात आरोपी ने पिल्लर के जरिए ऊपर चढ़कर रसोई के रास्ते ऑफिस में एंट्री की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरी के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
उधर, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने घर में से मोबाइल चोर करने के मामले में गांव बुड़ैल निवासी रवि नेगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जांच टीम ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में सेक्टर-41 निवासी राजकुमार ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि बीती 28 जुलाई को किसी अज्ञात ने घर से उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामले में सेक्टर-39 थाना में बीएनएस एक्ट 305 (ए), 331 (3) और एडीडी 317 (2) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन