{"_id":"6105b6588ebc3eba8a45f832","slug":"1-58-lakh-water-bill-for-two-months-chandigarh-news-pkl4220252103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह का पानी का बिल आया 1.58 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह का पानी का बिल आया 1.58 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बापूधाम के मकान नंबर 711/33 के दो कमरों का नगर निगम ने एक लाख 58 हजार 233 रुपये पानी का बिल भेजा है। इसमें वर्तमान पानी का बिल 121445 रुपये के अलावा मरम्मत शुल्क, मासिक मीटर सर्विंस शुल्क, सीवर शुल्क और कचरे का शुल्क जोड़ा गया है। मकान में किराए पर रहने वाले परिवार का कहना है कि किराया दें या बिल भरें।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रानो देवी ने शनिवार को बापूधाम पहुंचकर लोगों के पानी के बिलों को देखा। उन्होंने बताया कि किसी का बिल तीन हजार तो किसी का पांच हजार आया है, लेकिन लाखों का बिल देने वाले नगर निगम को यह समझ नहीं आया कि एक परिवार जो कि किराए पर रहता है, वह कैसे इसका भुगतान करेगा। इससे पहले शुक्रवार को पानी के बिलों के साथ कचरे का शुल्क जोड़े जाने पर हंगामा हुआ था। लोगों का कहना था कि घर में केवल दो सदस्य होने के बावजूद तीन-तीन रसोई के हिसाब से कचरे का शुल्क भेजा गया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने सेक्टर-27 के सामुदायिक केंद्र में जनसुनवाई भी की थी। इस संबंध में पब्लिक हेल्थ एसई शैलेंद्र सिंह का कहना है कि बिल को देखने के बाद पता चलेगा कि इतना ज्यादा शुल्क कैसे बना है। कोई तकनीकी खामी होगी तो उसे सुधार लिया जाएगा।