अर्धसैनिक बलों में 1.15 लाख वैकेंसी, करें आवेदन
भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्सेस में जाकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। पैरा मिलिट्री फोर्सेस जैसे बीएसफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी में 62 हजार लड़कियों और 54 हजार लड़कों की भर्ती होने जा रही है।
जिला रक्षा सेवाओं भलाई अधिकारी कपूरथला कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने बताया कि इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तिथि 23 फरवरी है।
इसके साथ ही रेलवे प्रोटेक्शन फोर्सेस में 17000 आसामियों की भर्ती होनी है। इसमें 13000 लड़कों व 4000 लड़कियां भर्ती की जाएंगी। ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
23 फरवरी और 31 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई करें
कर्नल अमरबीर सिंह चाहल ने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्सेस में भर्तियों के लिए उम्मीदवार 23 फरवरी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्सेस के लिए कैंडिडेट 31 मार्च तक निश्चित रूप से ऑनलाइन अप्लाई कर दें।
इससे पहले पंजाब और हरियाणा में 4 फरवरी से 13 फरवरी तक सेना में खुली भर्ती की गई थी। यह भर्ती आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) जालंधर कैंट की ओर से गुरु नानक स्टेडियम कपूरथला में की ओर से की गई थी।
भर्ती के दौरान 4 फरवरी को जालंधर व शहीद भगत सिंह नगर, 5 फरवरी को दसूहा, 6 फरवरी को होशियारपुर, 7 फरवरी को मुकेरियां, 8 फरवरी को गढ़शंकर और 9 फरवरी को कपूरथला और केवल आउट साइडर सेक्शन कैटेगरी के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई थी।