फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more incident of firing in marriage in delhi

घुड़चढ़ी के दौरान एक और हादसा : 12 वर्षीय किशोर को लगी गोली

Thu, 21 Apr 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
one more incident of firing in marriage in delhi

मंगोलपुर कलां में अंजली की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि शाहबाद डेयरी इलाके में भी इसी तरह का हादसा हो गया। बारात में घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हा पक्ष की ओर से चलाई गई गोली भीड़ में मौजूद 12 वर्षीय किशोर के पैर में जा लगी।

विज्ञापन


गंभीर हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस की मानें तो दूल्हे के चाचा ने खुशी में गोली चलाई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजेश (12) परिवार के साथ बरवाला गांव में रहता है। इसके परिवार में पिता प्रदीप के अलावा अन्य सदस्य हैं। राजेश पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात को बरवाला गांव में गौरव नामक युवक की बारात दिल्ली से हरियाणा जानी थी। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। राजेश अन्य बच्चों के साथ वहां डांस कर रहा था।


इसी बीच शादी समारोह में किसी ने गोली चलाई। गोली सीधे राजेश के पैर में जा लगी। राजेश दर्द से तड़पने लगा। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed