फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government preparing to make small entrepreneurs capable of global competition.

छोटे उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के काबिल बनाने की तैयारी, हर जिले में प्लांट लगाएगी सरकार

Tue, 17 Dec 2019 06:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Yogi government preparing to make small entrepreneurs capable of global competition.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

प्रदेश का एमएसएमई विभाग हर जिले में ओडीओपी उद्यमियों के लिए मशीनें खरीदकर देगी। प्रथम चरण में मुरादाबाद में बर्तनों पर पीवीडी कोटिंग और संभल में बटन के लिए हड्डी पीसने के प्लांट को हरी झंडी दे दी गई है। प्रयागराज और कौशांबी में केला पकाने का प्लांट लगाने का भी फैसला किया गया है। यह कवायद प्रदेश के छोटे उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के काबिल बनाने के लिए हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, चीन से पीवीडी कोटिंग लगे बर्तन निर्यात होने से मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर काफी खराब असर पड़ा है। मुरादाबाद में घर-घर में होने वाला पीतल का काम करीब-करीब ठप हो चुका है। इसलिए सरकार ने मुरादाबाद में पीवीडी कोटिंग का प्लांट लगाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


9 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले इस प्लांट के लिए सरकार 8.40 करोड़ रुपये अनुदान देगी। शेष 60 लाख रुपये के साथ जमीन की व्यवस्था स्थानीय उद्यमी संगठन को करना होगा। इसके लिए मुरादाबाद के उद्यमियों से बात भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संभल में जानवरों की हड्डियों का पाउडर बनाने के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इस पाउडर से बटन बनाए जाते हैं। इस प्लांट से स्थानीय उद्यमियों को बटन बनाने के लिए कच्चा माल मिलेगा। फिनिश्ड गुड (तैयार माल) उन्हें अपने यहां ले जाकर तैयार करना पड़ेगा।

इसी तरह प्रयागराज और कौशांबी में केले का उत्पादन काफी ज्यादा होता है। वहां केला पकाने के लिए प्लांट लगाकर दिया जाएगा। प्लांट की अनुमानित लागत 60 लाख रुपये है। खास बात यह है कि इस प्लांट में आम और पपीता भी पकाया जा सकेगा।

जमीन उद्यमी देंगे, प्लांट लगाकर देगी सरकार : सिद्धार्थ

एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि साझा उपयोग के ये प्लांट हर जिले में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक जिला किसी न किसी ओडीओपी उत्पाद के लिए चिह्नित है। मशीनें लगाने का अधिकांश खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। जमीन की व्यवस्था स्थानीय उद्यमियों के समूह को करनी होगी।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना मुरादाबाद, संभल, प्रयागराज व कौशांबी में शुरू की जा रही है। प्रयोग सफल होने पर अन्य जिलों में भी योजना को विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed