{"_id":"5b2765d24f1c1b64068b6d6b","slug":"this-year-nestle-will-introduce-many-products-of-maggi-brand","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल मैगी ब्रांड के कई उत्पाद पेश करेगी नेस्ले ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इस साल मैगी ब्रांड के कई उत्पाद पेश करेगी नेस्ले
शिशिर चौरसिया, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले इस साल मैगी के कई उत्पादों को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। नेस्ले ने 1983 में अपने मैगी ब्रांड को यहां पेश किया था। अब कंपनी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों के ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मैगी का भारत में बेहतर तरीके से विस्तार हो सके, इसके लिए स्विस बहुराष्ट्रीय कंपनी नेस्ले ने रणनीति के तहत न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, पश्चिम मध्य अफ्रीका आदि देशों में करीब 20 साल तक काम कर चुके मार्टिन गेरेट्स को अपने भारतीय मुख्यालय, गुरुग्राम में तैनात किया है।
विज्ञापन
गेरेट्स ने अमर उजाला को बताया कि कंपनी ने भारतीय बाजार का नए सिरे से आकलन शुरू कर दिया है। यहां शहरी उपभोक्ताओं को कुछ अलग उत्पाद चाहिए, तो ग्रामीण उपभोक्ताओं को कुछ अलग। इसी को ध्यान में रखते हुए हम उसके विपणन की रणनीति तैयार करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि "हम इस साल त्योहार का मौसम शुरू होते ही कुछ और उत्पादों को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद दिसंबर तक कुछ और उत्पाद उतारे जाएंगे। हम कोई सटीक संख्या तो नहीं बता सकते, लेकिन यह जरूर कहूंगा कि कई उत्पाद इसी साल भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पैठ बनाने के लिए कंपनी नए डीलरों की भी नियुक्ति करेगी।"
उन्होंने कहा कि इस समय मैगी नूडल्स के हमारे सभी प्लांट चालू हो चुके हैं। यह एक बार फिर से करोड़ों घरों में स्थान बना चुका है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान ही हम 60 फीसदी से भी ज्यादा बाजार पर काबिज हो चुके हैं। इस समय देखें, तो हम हर रोज मैगी मसाला नूडल्स के करीब 64 लाख पैक (70 ग्राम वाले) बेच रहे हैं, जबकि मैगी के मसाला मैजिक के 31 लाख पैक बिक रहे हैं। ग्राहकों ने फिर से हमारे ऊपर विश्वास किया है और हम उनके विश्वास को नहीं तोड़ेंगे।