फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   telecom sector to have 40 lakhs new job, 100 billion dollar to be invested

टेलीकॉम क्षेत्र में निकलेंगी 40 लाख नौकरियां, 100 अरब डॉलर के निवेश पर है नजर

Thu, 03 May 2018 11:21 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
telecom sector to have 40 lakhs new job, 100 billion dollar to be invested

राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति-2018 के नाम से जारी नई दूरसंचार नीति के मसौदे में केंद्र सरकार ने वर्ष-2022 तक टेलीकॉम क्षेत्र में 40 लाख नौकरियों के सृजन का लक्ष्य रखा है। नीति के मसौदे में देश के हर नागरिक को 50 एमबीपीएस ब्रॉडबैंड सेवा मुहैया कराने और इस क्षेत्र में 100 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन


होगी लाइसेंस, स्पेक्ट्रम फीस की समीक्षा
दूरसंचार मंत्रालय द्वारा जारी की गई नीति के मसौदे में कर्ज के बोझ से दबे दूरसंचार क्षेत्र को उबारने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है। इसके लिए दूरसंचार कंपनियों की लाइसेंस फीस, स्पेक्ट्रम इस्तेमाल शुल्क, सार्वभौमिक सेवा दायित्व कोष के शुल्क की समीक्षा की जाएगी, क्योंकि इन सभी शुल्कों के चलते दूरसंचार सेवा की लागत बढ़ती है। साथ ही नई नीति के मसौदे में क्षेत्र में कारोबार सुगमता पर भी जोर दिया गया है। 
विज्ञापन


मिलेगी 50 एमबीपीएस की स्पीड
मसौदे के मुताबिक, हर नागरिक को 50 एमबीपीएस की ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने और 2020 तक देश के सभी ग्राम पंचायतों को एक जीबीपीएस तथा इसी अंतराल में 10 जीबीपीएस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य रखा गया है। मसौदे के अनुसार, देश के विकास के लिए नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के माध्यम से गति देने के लिए क्षेत्र में 2022 तक 100 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई प्रौद्योगिकी पर जोर

telecom sector to have 40 lakhs new job, 100 billion dollar to be invested
mobile hacking

सरकार की इस नीति का मकसद 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और मशीन टू मशीन कम्यूनिकेशन है। इस नीति के जरिये राज्यों, केंद्रीय एजेंसियों, दूर संचार सेवा प्रदाता कंपनियों और स्टार्टअप को पता चल सकेगा कि अगले कुछ सालों में सरकार क्या कदम उठाने जा रही है।

नए मसौदे में स्थापित किए गए लक्ष्यों में वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भारत का योगदान बढ़ाना, नवाचार का निर्माण, डिजिटल संचार क्षेत्र में स्टार्ट-अप को बढ़ाना शामिल है। साथ ही भारत में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त आईपीआर का निर्माण, क्षेत्र में मानक आवश्यक पेटेंट का विकास, डिजिटल संचार प्रौद्योगिकी, नए आयु कौशल के निर्माण के लिए 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण और पुन: कौशल, आईओटी पारिस्थितिक तंत्र का विस्तार 5 करोड़ संबंधित उपकरणों तक बढ़ाना और चौथे मानक के उद्योग को तेज करना शामिल है।
 
स्पेक्ट्रम उपयोग को मिलेगा बढ़ावा
सरकार ने कहा कि नई दूरसंचार नीति का मकसद डिजिटल संचार नेटवर्क की परिवर्तनीय शक्ति की बाधाओं को हटाना है। मसौदे में कहा गया है कि भारत के सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए स्पेक्ट्रम एक प्रमुख प्राकृतिक संसाधन है।

इसके कारण प्रमुख रणनीतियों में नए ब्रॉडबैंड युग के लिए पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने और उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है। स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण पर इसमें कहा गया है कि डिजिटल संचार के लिए टिकाऊ और किफायती पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्पेक्ट्रम का इष्टतम मूल्य होना चाहिए। वायरलेस फ्रीक्वेंसी आवंटन पर वायरलेस योजना और समन्वय (डब्ल्यूपीसी) के अलावा स्थायी सलाहकार समिति हो, ताकि अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल बने।

शुल्क कटौती से बढ़ेगा निवेश: सीओएआई
दूरसंचार क्षेत्र में लगने वाले शुल्क को घटाकर 10 फीसदी से नीचे लाना तथा प्रस्तावित नई दूरसंचार नीति का तेजी से क्रियान्वयन क्षेत्र में 100 अरब डॉलर के निवेश को आकर्षित करने की दिशा में अहम साबित होगा।

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को यह बात कही। नई दूरसंचार नीति में 100 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार देर शाम नेशनल डिजिटल कम्युनिकेशंस पॉलिसी 2018 के नाम से नई राष्ट्रीय दूरसंचार नीति (एनटीपी) का मसौदा जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed