{"_id":"5982bc424f1c1b12538b4874","slug":"sensex-nifty-fall-due-to-weakening-asian-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई बाजारों के कमजोर संकेत से सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट का रुख","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एशियाई बाजारों के कमजोर संकेत से सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट का रुख
amarujala.com-presented by: आनंद
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिलने पर आज यहां भी सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार की शुरुआत में गिरावट में रहे। कारोबारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक की रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती को बाजार कम मान रहा है और एशियाई बाजारों में भी शुरुआत नरमी के साथ हुई।
बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज कारोबार की शुरुआत में 78.64 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 32,398.10 अंक रह गया। कल भी इसमें 98 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। बैंक, एफएमसीजी, धातु, बिजली, रीयल्टी और पूंजीगत सामानों के समूह सूचकांक में गिरावटका रुख रहा।
एक्सचेंज डीलर बताते हैं कि रिजर्व बैंक की रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती को बाजार पहले ही भुना चुका है। इतनी कटौती को लेकर बाजार पहले ही आश्वस्त था इसलिये कल इसकी घोषणा होने से ताजा लिवाली का जोर नहीं दिखा।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज कारोबार की शुरुआत में 23.25 अंक यानी 0.23 प्रतिशत घटकर 10,058.25 अंक रह गया। अन्य एशियाई बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत में नरमी का रुख रहा।अमेरिका का डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 22,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। कंपनियों के बेहतर परिणाम से बाजार में मजबूती रही।