{"_id":"5980692f4f1c1bdb7d8b46c6","slug":"nifty-cross-ten-thousand-points-sensex-also-touched-high-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर, RBI पर सबकी नजरें","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर, RBI पर सबकी नजरें
एजेंसी/भाषा
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 60.23 अंक मजबूत होकर 32,575 तथा एनएसई निफ्टी 37.55 अंक की तेजी के साथ 10,115 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वाहन कंपनियों की मासिक बिक्री के आंकड़े में सुधार तथा वैश्विक बाजारों में मजबूत प्रवृत्ति से शेयर बाजारों में तेजी को गति मिली।
विज्ञापन
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 60.23 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,575.17 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 32,514.94 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स कल 205.06 अंक मजबूत हुआ था।
विज्ञापन
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.55 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,114.65 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। यह कल 10,077.10 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, मौद्रिक नीति समिति की आज बैठक शुरू हुई। केंद्रीय बैंक कल द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन