{"_id":"597f32fe4f1c1b59538b4643","slug":"sensex-and-nifty-s-new-record-with-better-quarter-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर तिमाही नतीजों से सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
बेहतर तिमाही नतीजों से सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आगामी मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में स्थानीय शेयर बाजार नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स जहां 205 अंक की बढ़त के साथ 32,515 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 63 अंक के लाभ से 10,077 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ज्यादातर एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहा। वहीं अमेरिका के आर्थिक वृद्धि के कमजोर आंकड़ों तथा उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ने के बावजूद शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी ऊपर चल रहे थे।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 205.06 अंक या 0.63 प्रतिशत के लाभ से 32,514.94 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 27 जुलाई को सेंसेक्स ने 32,383.30 अंक का रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 73.42 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 62.60 अंक या 0.63 प्रतिशत के लाभ से 10,077.10 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इससे पहले 26 जुलाई को निफ्टी 10,020.65 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक ने आज एक करोड़ रुपये तक के बचत खातों पर ब्याज दर चार से घटाकर 3.50 प्रतिशत कर दी। बैंक का शेयर आज 4.46 प्रतिशत की छलांग लगा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति के निचले स्तर पर आने के मद्देनजर बुधवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में कटौती कर सकता है। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर भी बाजार आशान्वित है।