बढ़त के साथ बंद हुए BSE-NSE, रुपया हुआ मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्त वर्ष के पहले कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई 290 अंको की बढ़त के साथ 29910.22 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 64.10 अंक की बढ़त के साथ 9237.85 अंक पर बंद हुआ। आज बाजार में रिलायंस इंडिया लिमिटेड और एलएनटी के शेयरों में बढ़त का असर शेयर बाजार पर दिखा।
बीएसई सेंसेक्स ने आज रफ्तार पकड़ते हुए 29 जनवरी 2015 के 29,681 के स्तर को भी पार कर गया। आज की बढ़त 14 मार्च के बाद एक दिन में बाजार की सबसे ऊंची छलांग है। सोमवार को निफ्टी बढ़त के साथ खुला। इस दौरान वह अब तक के अपने रिकॉर्ड स्तर 9245.35 स्तर को छुआ और दिन के अंत में 64 अंकों की बढ़त के साथ 9237.85 अंक पर बंद हुआ। L&T के शेयरों में सोमवार को सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। L&T के शेयर 5.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1660.65 रुपये पर बिके।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.94 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। रिलायंस का शेयर आज 1371.20 रुपये पर बिका। यह मई 2008 के बाद रिलायंस के शेयर की सबसे ऊंची कीमत है। माना जा रहा है कि यह बढ़त रिलांयस जियो के 7.2 करोड़ पेड ग्राहक बनने की वजह से है। इसके अलावा रुपया सोमवार को पिछले 18 महीने में मजबूत स्तर पर पहुंचा।
सोमवार को भारती एयरटेल के शेयरों में 3.3 प्रतिशत और आईडिया सेलुलर के शेयरों में 1.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एनआर नरायणमूर्ति द्वारा इंफोसिस के सीओओ प्रवीण राव को सेलरी हाईक दिए जाने की आलोचना का प्रभाव शेयर बाजार पर दिखा। इंफोसिस के शेयरों में सोमवार को 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।