फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   On the last day of the financial year Sensex dips 27 points to finish at 29,600

वित्त वर्ष के आखिरी दिन सेंसेक्स 27 अंक गिरकर बंद, बैंकिंग सेक्टर में बिकावली

Fri, 31 Mar 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Fri, 31 Mar 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
On the last day of the financial year Sensex dips 27 points to finish at 29,600
- फोटो : ani

आज फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को घरेलू बाजार में कारोबार सुस्त रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ के बाद 29,600 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9170 के करीब बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8  फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडैक्स में 0.5 फीसदी की तेजी देखी गई।

विज्ञापन


एफएमसीजी, बैंकिंग, रियल्टी और आईटी के शेयरों में बिकावली की वजह से बाजार पर कुछ हद तक दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 21,444 पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी और आईटी शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन


इससे पहले घरेलू शेयर बाजार सुबह गिरावट के साथ खुला। नए वित्तीय वर्ष में नई संभावनाएं तलाश रहे बाजार का रूख पुराने साले के अंतिम दिन कुछ खास न रहने का संकेत दे रहा था। कई चीजों के लिए आज आखिरी दिन था, ऐसे में मार्केट गिरावट के साथ ही खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 14 अंको की गिरावट के बाद 29,633 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 15 अंको की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 9,158 अंक पर खुला था।


शेयर बाजार की गिरावट का असर रुपये पर भी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 64.84 के स्तर पर खुला है। गुरुवार को जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 29647 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में 9173 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed