फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   NPA resolution is expected to recover Rs 2,000 crore

एनपीए निपटारे से 2,000 करोड़ रुपये वसूली की उम्मीद : आईएफसीआई

Mon, 18 Jun 2018 01:44 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
NPA resolution is expected to recover Rs 2,000 crore

देश के सबसे पुराने वित्तीय संस्थान आईएफसीआई ने चालू वित्त वर्ष के दौरान गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के निस्तारण से लगभग 2,000 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद जताई है। 

विज्ञापन


आईएफसीआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) ईएस राव ने बताया कि संस्थान ने वाणिज्यिक रियल एस्टेट सहित अपने कुछ गैर-कोर अचल परिसंपत्तियों को वित्त वर्ष 2018-19 में बिक्री के लिए चिन्हित किया है और अगर उनकी सही कीमत मिली, तो उनकी बिक्री कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईएफसीआई का शुद्ध एनपीए 31 मार्च, 2018 को समाप्त हुए बीते वित्त वर्ष के अंत में 5,100 करोड़ रुपये था। राव ने कहा कि एनसीएलटी की गतिविधियां उत्साहजनक हैं। हम इस साल ठीक-ठाक वसूली की शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष में 1,050 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में हमने 960 करोड़ रुपये हासिल किए। वह प्रयास इस साल भी बरकरार रहेगा। इस वित्त वर्ष में हम 1,800-2,000 करोड़ रुपये की वसूली की उम्मीद कर रहे हैं।


कानून के मोर्चे पर काफी कुछ किया गया है, इसलिए रिकवरी से कंपनी की शुद्ध आय में बढ़ोतरी होगी और एनपीए का स्तर भी नीचे आएगा। राव ने कंपनियों का नाम लिए बिना कहा कि साथ ही, आईएफसीआई विद्युत तथा दूरसंचार क्षेत्र में अपने कुछ निवेश को बेचने पर भी गौर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed