{"_id":"5b27690a4f1c1bc96b8b6bd9","slug":"new-vehicle-policy-will-be-ready-in-3-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगी नई वाहन नीति ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगी नई वाहन नीति
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई राष्ट्रीय वाहन नीति अगले तीन महीने में तैयार हो जाने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारी उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नई नीति की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ बीते छह महीने से चर्चा हो रही है,।
विज्ञापन
जिसमें वाहन उद्योग के लिए एक अकेले नोडल नियामक निकाय का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि नई नीति पर कैबिनेट नोट का मसौदा तैयार किया जा रहा है और उसे संबंधित विभागों को जल्द ही दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि पर्यावरण के अनुकूल वाहन प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने को लेकर एफएएमई इंडिया (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स) योजना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई है। जहां तक कार्बन उत्सर्जन की बात है, तो नई वाहन नीति के तहत निश्चित समय-सीमा के साथ एक व्यापक दीर्घकालिक योजना का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन