फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   mumbai resident sushil gets a bill of 149 crore rupees for a ride he never took off

घर पर नहीं आई ओला कैब, फिर भी थमाया 149 करोड़ का बिल

Wed, 05 Apr 2017 09:11 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Wed, 05 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
mumbai resident sushil gets a bill of 149 crore rupees for a ride he never took off

मुंबई के रहने वाले सुशील ने ओला कैब घर से थोड़ी दूर जाने के लिए बुक की, लेकिन उसके बाद कैब ड्राइवर को लोकेशन नहीं  मिली। जिसके बाद सुशील और ड्राइवर ने कैब को कैंसिल कर दिया। फिर इस शख्स ने जब दोबारा कैब बुक करने की कोशिश की तो उसके पास ओला ने 149 करोड़ का बिल भेज दिया। थक हारकर सुशील ने उबर से कैब बुक की और अपने गंतव्य की और रुख किया।

विज्ञापन


ओला मनी से भी काट लिए 127 रुपये

सुशील को दूसरा झटका तब लगा जब कैब कंपनी ने ओला मनी में पड़े 127 रुपये भी काट लिए। सुशील को जहां पर जाना था वो जगह केवल 300 मीटर दूर थी। इतनी दूर के सफर के लिए ओला ने जो बिल भेजा वो 1,49,10,51,648 रुपये था।
विज्ञापन

 


कंपनी ने दो घंटे बाद मानी अपनी गलती

ओला ने हालांकि दो घंटे बाद अपनी गलती को मान लिया, जब सुशील ने अपने बिल का स्क्रीनशॉट माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया। ओला ने न केवल ओला मनी में 127 रुपये वापस किए बल्कि इतने भारी भरकम बिल के माफी भी मांगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed