फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   LPG price increased by rupees 15, know all about it, LPG price in Delhi, Mumbai, kolkata, chennai

रसोई में लगातार दूसरे महीने महंगाई की मार, सिलिंडर के दाम बढ़े

Tue, 01 Oct 2019 11:16 AM IST
Nilesh Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 01 Oct 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
LPG price increased by rupees 15, know all about it, LPG price in Delhi, Mumbai, kolkata, chennai
LPG cylinder

एक अक्तूबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार दूसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 15 रुपये महंगा हुआ है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे 

आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 605 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1139.50 रुपये, मुंबई में 1032.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जरूरी खबर: रसोई से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और पेंशन तक, आज से भारत में बदल गए ये 11 नियम


 




सितंबर में भी बढ़े थे गैस सिलिंडर के दाम

सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 590 रुपये का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपये था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपये थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये और चेन्नई में 1174.50 रुपये था। 

अगस्त में कम हुए थे गैस सिलिंडर के दाम

अगस्त में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 62.50 रुपये कम की गई थी। उपभोक्ताओं को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर लेने के लिए 574.50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। वहीं जुलाई में इसके लिए 637 रुपये चुकाने पड़ते थे। 

अगस्त महीने में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 574.50 रुपये थी, कोलकाता में 601 रुपये, मुंबई में 546.50 रुपये और चेन्नई में 590.50 रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed