{"_id":"5a371ed14f1c1b156b8bcdde","slug":"gujarat-and-himachal-election-results-will-decide-the-market-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों से तय होगा बाजार का रुख","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों से तय होगा बाजार का रुख
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:20 AM IST
विज्ञापन
symbolic picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में इस सप्ताह कारोबार का रुख गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से तय होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, निवेशक वैश्विक कारकों जैसे अमेरिका में कर सुधार तथा कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: हिमाचल-गुजरात में आज तय होगा किसको मिलेगी सत्ता, PM और राहुल की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि अगर नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से नहीं आते हैं, तो इसका निकट से मध्यम काल में बाजार के रुझान पर नकारात्मक असर पड़ेगा। चुनाव के नतीजों के अलावा, बाजार का रुख वैश्विक संकेतों तथा अमेरिकी कर सुधारों से भी तय होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: राजनाथ बोले- आरक्षण के नाम पर कांग्रेस ने कर्नाटक को बांटा, हमेशा नफरत फैलाई
एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। कोटक सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट पीसीजी रिसर्च टीना विरमानी ने बताया कि बाजार का रुख चुनाव नतीजों के साथ संसद के शीतकालीन सत्र से भी तय होगा।