{"_id":"5a3635d24f1c1b74698c245d","slug":"hm-rajnath-singh-says-bjp-will-fight-karnataka-assembly-elections-under-b-s-yeddyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ बोले- आरक्षण के नाम पर कांग्रेस ने कर्नाटक को बांटा, हमेशा नफरत फैलाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनाथ बोले- आरक्षण के नाम पर कांग्रेस ने कर्नाटक को बांटा, हमेशा नफरत फैलाई
एजेंसी/ बेंगलुरु
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर समाज को बांटने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का जिक्र करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से पूरे राज्य में चल रही परिवर्तन यात्रा के दौरान रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, कांग्रेस सरकार अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत फैलाने में विश्वास रखती है। अगले साल कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा आयोजित कर सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साध रही है।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा, रुद्रेश, कुट्टप्पा और 19 साल के परेश मेस्ता की हत्या कर दी गई। अगर राज्य में भाजपा सरकार आई तो हर मामले की गहराई से जांच होगी। इस साल की शुरुआत में आएसएस कार्यकर्ता रुद्रेश की हत्या कर दी थी, वहीं 2015 में ऐसा ही विहिप नेता डीएस कुट्टप्पा के साथ हुआ था।
विज्ञापन
इस साल सितंबर में अज्ञात हमलावरों ने गौरी लंकेश की हत्या कर दी थी। उत्तर कन्नड़ जिले में मछुआरा समाज के मेस्ता की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी थी। भाजपा का आरोप है कि जेहादी तत्वों ने उनकी हत्या की है।
राजनाथ के मुताबिक जब 18वीं शताब्दी के मैसूर के सुल्तान टीपू सुल्तान को लेकर विवाद है, तो राज्य सरकार को उनकी जयंती मनाने से बचना चाहिए। उनकी जगह कित्तूर की रानी चेन्नम्मा और बेंगलुरु के संस्थापक केंपे गौड़ा का जन्मदिन मनाना चाहिए। पर कर्नाटक सरकार समाज को बांटना चाहती है।
उन्होंने कहा, कर्नाटक सरकार ने मुस्लिमों को आरक्षण दिया, जबकि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। धर्म के नाम पर आरक्षण राज्य के लोगों के साथ धोखा है।