{"_id":"58eb98364f1c1b9c36cf5670","slug":"flipkart-raises-1-4-billion-from-ebay-microsoft-tencent","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.4 बिलियन डॉलर की सबसे बड़ी फंडिंग के बाद मालामाल हुआ फ्लिपकार्ट ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
1.4 बिलियन डॉलर की सबसे बड़ी फंडिंग के बाद मालामाल हुआ फ्लिपकार्ट
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दिग्गज ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 1.4 अरब डॉलर का फंड जुटाकर और भी ज्यादा मालामाल हो गई है। कभी मामूली स्टार्टअप के रूप में शुरुआत करने वाली इस कंपनी को यह पैसा ताकतवर तकनीकी कंपनियों माइक्रोसाफ्ट, ई-बे और टेनसेंट से मिला है।
विज्ञापन
इस पैसे के बाद कंपनी पूंजी 11.6 अरब डॉलर हो गई है जो कि इसके 10 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने इस डील को मिल का पत्थर बताया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट मिंत्रा, जेबांग, फोनपे और ईकार्ट समेत कई जाने पहचाने ब्रांडों की स्वामी है। टेनसेंट एक चीनी कंपनी है जिसने फ्लिपकार्ट के अलावा कई अन्य कंपनियों में भी निवेश किया है। टेनसेंट का अपना एक खास मेसेजिंग एप है जिसे वी चैट के नाम से जाना जता है।
विज्ञापन