स्टार्ट-अप की सोच रहे हैं तो ध्यान में रखें ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर ये सोचकर परेशान हो रहे हैं कि जिंदगी में क्या होगा, क्या करेंगे तो अपना स्टार्टअप बेहतर उपाय है। लेकिन हर कोई स्टार्टअप शुरू करने को लेकर चिंतामुक्त नहीं रहता।
अगर आप भी अपना स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखें, इससे आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे औऱ तनावमुक्त होकर काम कर पाएंगे।
सबसे पहले करें प्लानिंग
- सबसे पहले आपको अपने स्टार्ट-अप को लेकर प्लानिंग करनी होगी। इसमें आइडिया सोचना होगा कि आप किस चीज का स्टार्ट-अप करना चाहते हैं। कई लोग इसके बारे में कई महीनों तक सोचते हैं तो कई कुछ हफ्तों में ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं।
- एक बार आइडिया आपके दिमाग में आ गया तो उसके बारे में सारी बाते जान लें कि वह कितना चलेगा? लोग उसे पसंद करेंगे या नहीं? वगैराह-वगैराह। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जो भी आपके दिमाग में आए उसे एक मार्कर बोर्ड पर जरूर लिखें।
जरूर रखें बैक-अप प्लान
- आपको इसके खर्च के बारे में भी जरूर सोचना चाहिए। साथ ही इसे शुरू करने के लिए कितने लोगों की जरूरत होगी, इस बात पर भी विचार करना जरूरी है।
- इसके लाभ के साथ-साथ आपको इसके घाटे पर भी विचार करना जरूरी है। इसके लिए बैक-अप प्लान जरूर रखें।
- कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी, साथ ही अपनी टार्गेट ऑडियंस को ध्यान में रख कर ही आगे की योजना बनाएं।