{"_id":"5f7ed3f78ebc3e75017f6dd7","slug":"easyjet-warns-set-to-lose-845-million-pound-due-to-coronavirus-pandemic-in-its-first-ever-annual-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: ब्रिटेन की एयरलाइन ईजीजेट ने लगाया 845 मिलियन पाउंड घाटे का अनुमान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोरोना का असर: ब्रिटेन की एयरलाइन ईजीजेट ने लगाया 845 मिलियन पाउंड घाटे का अनुमान
Thu, 08 Oct 2020 02:28 PM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
easyJet
- फोटो : Twitter/Peter Anchor
कोरोना वायरस के चलते ब्रिटेन की एयरलाइन कंपनी ईजीजेट ने सालाना घाटा 845 मिलियन पाउंड पहुंचने का अनुमान लगाया है। ईजीजेट ग्रुप ने कहा है कि यात्री संख्याओं को देखने के बाद इस वर्ष के लिए कंपनी को 815 मिलियन पाउंड से लेकर 845 मिलियन पाउंड के बीच का घाटा हो सकता है।
विज्ञापन
ईजीजेट ने बताया है कि कंपनी का घाटा चौथी तिमाही में 295 मिलियन पाउंड और 325 मिलियन पाउंड के बीच पहुंच गया, जो पिछले तीन महीनों की तुलना में कम है। जब लॉकडाउन के दौरान विमानों के परिचालन की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा कहा गया है कि वित्तीय मामलों की समीक्षा की जा रही है और अधिक धन के अवसरों का आकलन किया जा रहा है। इसी बीच रिपोर्ट है कि कंपनी ने सरकार से कहा है कि अगर महामारी के चलते मांग और प्रभावित होती है तो उसे वित्तीय सहायता की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
स्काई न्यूज के अनुसार, ईजीजेट ग्रुप ने व्हाइटहॉल के साथ बातचीत में संकेत दिया है कि उसे राज्य ऋण या अन्य प्रकार की वित्तीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है। मुख्य कार्यकारी जोहान लुंडग्रेन ने कहा, 'यह वर्ष इतिहास में पहली बार होगा जब ईजीजेट ने कभी पूरे साल का नुकसान झेला हो।
उन्होंने कहा, विमानन उद्योग को अपने इतिहास में सबसे गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है और ब्रिटेन सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है कि एयरलाइन्स आर्थिक रूप से रिकवरी का समर्थन करने में सक्षम हो पाएं।
ईजीजेट ने खुलासा किया कि उसने जुलाई और सितंबर के बीच अपनी नियोजित क्षमता के मुकाबले सिर्फ 38 फीसदी ही उड़ान भरी। जबकि ये समय आम तौर पर गर्मियों की छुट्टियों वाला होता है, जिसमें बड़ी संख्या में ब्रिटिश नागरिक घूमने के लिए स्पेन, फ्रांस और इटली का रुख करते हैं।