फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Despite increase in prices, LPG consumption increased by 7.3 percent

दाम बढ़ने के बावजूद 7.3 फीसदी बढ़ी एलपीजी की खपत

Fri, 12 Mar 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 12 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Despite increase in prices, LPG consumption increased by 7.3 percent
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

कीमतें बढ़ने के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) की खपत में कमी नहीं आई है। तेल कंपनियों के मुताबिक, पिछले तीन महीने में एलपीजी की खपत 7.3 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के बीच खपत करीब 20 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा, पिछले तीन महीनों में एलपीजी की कीमतें 175 रुपये प्रति सिलिंडर तक बढ़ी हैं। इस दौरान पीएमयूवाई के लाभार्थियों में दिसंबर, 2020 से फरवरी, 2021 के बीच रसोई गैस की खपत में 19.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का बयान भी कुछ ऐसा ही है। तेल कंपनियों का बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे विपक्षी दल पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमलावार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रिपोर्ट भी हैं कि दाम बढ़ने के बाद पीएमयूवाई के कुछ लाभार्थियों ने एलपीजी का इस्तेमाल बंद कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस सप्ताह की शुरुआत में लोकसभा में बताया कि पिछले सात साल के दौरान भाजपा की सरकार आने के बाद से एलपीजी का दाम दोगुना हो चुका है। एक मार्च, 2014 को एलपीजी का दाम 410.5 रुपये प्रति 14.2 किलो पर था, जो अब 819 रुपये प्रति सिलिंडर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed