{"_id":"5c60ada7bdec224e1b7f6905","slug":"debit-card-increases-after-notebandi-reduction-in-digital-transaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद डेबिट कार्ड बढ़े, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आई कमी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
नोटबंदी के बाद डेबिट कार्ड बढ़े, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आई कमी
Mon, 11 Feb 2019 04:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 11 Feb 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
Chip Debit Card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद देश में डेबिट कार्ड की संख्या में करीब 30 फीसदी की वृद्धि होने के बावजूद डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं इसकी राशि दोनों में कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल ट्रांजेक्शन में 9.36 फीसदी और इसकी राशि में 6.87 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, नोटबंदी के बाद से डेबिट कार्ड से निकासी में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन
दरअसल, नवंबर 2016 में नोटबंदी की घोषणा होने से पहले प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें कम थीं। डिजिटल ट्रांजेक्शन काफी कम हो रहे थे। लेकिन नोटबंदी के बाद सरकार के प्रयासों से दिसंबर, 2016 तक डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। उस दौरान ही लोगों को पता चला कि डेबिट कार्ड का इस्तेमाल नकदी निकालने के अलावा भी हो सकता है। हालांकि, इसके बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या में कमी आती गई।
विज्ञापन
30 फीसदी बढ़े डेबिट कार्ड
आरबीआई के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर, 2016 में देशभर में 56 बैंक डेबिट कार्ड जारी कर रहे थे। उस समय कुल 76.44 करोड़ डेबिट कार्ड थे। नवंबर, 2018 में 66 बैंकों ने 99.24 करोड़ डेबिट कार्ड जारी कर दिए। इस तरह देश में कुल 29.82 फीसदी यानी 22.79 करोड़ डेबिट कार्ड बढ़ गए।
विज्ञापन
निकासी राशि में 227 फीसदी वृद्धि
नोटबंदी के बाद दिसंबर, 2016 में डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से 63.04 करोड़ बार में 84,934 करोड़ रुपये निकाले गए। नवंबर, 2018 में 83.89 करोड़ बार में 2,77,868 करोड़ रुपये निकाले गए। इस तरह निकासी की संख्या में जहां 33.06 फीसदी की वृद्धि देखी गई, वहीं इससे निकली राशि में 227.15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
पीओएस ट्रांजेक्शन में कमी
दिसंबर, 2016 में डेबिट कार्ड से पीओएस मशीनों के जरिए खरीदारी में कमी दर्ज की गई। दिसंबर, 2016 में 41.54 करोड़ बार पीओएस ट्रांजेक्शन हुए, जो नवंबर, 2018 में 3.88 करोड़ घटकर 37.65 करोड़ रह गए। यह 9.37 फीसदी की कटौती को दर्शाता है। वहीं, दिसंबर, 2016 में पीओएस मशीनों से 58,031 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई थी। नवंबर, 2018 में यह खरीदारी 6.87 फीसदी घटकर 54,041 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
घटी एटीएम की संख्या
नोटबंदी के बाद एटीएम की संख्या में कमी देखने को मिली है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2016 में देशभर में 1,07,758 ऑनसाइट (बैंक शाखाओं में लगे) एटीएम और 98,102 (बैंक शाखा से बाहर किसी कारोबारी या आवासीय इलाकों में स्थित) ऑफसाइट एटीएम लगे थे। नवंबर, 2018 में ऑनसाइट एटीएम की संख्या 1,204 घटकर 1,06,554 और ऑफसाइट एटीएम की संख्या 850 घटकर 97,252 रह गई।
दिसंबर, 2016 में...
-76.44 करोड़ थी डेबिट कार्ड की संख्या
-84,934 करोड़ रुपये निकले एटीएम से 63.04 करोड़ बार में
-41.54 करोड़ बार हुई पीओएस ट्रांजेक्शन
-58,031 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई पीओएस ट्रांजेक्शन से
नवंबर, 2018 में...
-99.24 करोड़ थी डेबिट कार्ड की संख्या
-2,77,868 करोड़ रुपये निकले एटीएम से 83.89 करोड़ बार में
-37.65 करोड़ बार हुई पीओएस ट्रांजेक्शन
-54,041 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई पीओएस ट्रांजेक्शन से
(आंकड़े करोड़ में)
-76.44 करोड़ थी डेबिट कार्ड की संख्या
-84,934 करोड़ रुपये निकले एटीएम से 63.04 करोड़ बार में
-41.54 करोड़ बार हुई पीओएस ट्रांजेक्शन
-58,031 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई पीओएस ट्रांजेक्शन से
नवंबर, 2018 में...
-99.24 करोड़ थी डेबिट कार्ड की संख्या
-2,77,868 करोड़ रुपये निकले एटीएम से 83.89 करोड़ बार में
-37.65 करोड़ बार हुई पीओएस ट्रांजेक्शन
-54,041 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई पीओएस ट्रांजेक्शन से
| डेबिट कार्ड संख्या | 76.44 | 99.24 |
| एटीएम ट्रांजेक्शन संख्या | 63.04 | 83.89 |
| एटीएम से निकासी राशि | 84,934 रु. | 2,77,868 रु |
| पीओएस ट्रांजेक्शन संख्या | 41.54 | 37.65 |
| पीओएस ट्रांजेक्शन राशि | 58,031 रु. | 54,041 रु. |