फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Tata Sons builds a marketplace for small and medium enterprises

छोटे और मझले उद्योगों के लिए ये है टाटा संस की नई महत्वाकांक्षी योजना, यहां जानें सबकुछ

Mon, 12 Apr 2021 02:59 PM IST
स्वाति सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 12 Apr 2021 02:59 PM IST
सार

टाटा संस की इस नई कंपनी का नाम टाटा बिजनेस हब हो सकता है, जिसका नेतृत्व टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव वी रामास्वामी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tata Sons builds a marketplace for small and medium enterprises
टाटा समूह - फोटो : फेसबुक

विस्तार

टाटा संस भारत में छोटे और मझले उद्योगों के लिए बाजार का निर्माण कर रही है। जो चीनी ई-कॉमर्स प्लेयर अलीबाबा और गूगल और जोहो जैसी इंटरनेट फर्मों के सिद्ध मॉडलों के तर्ज पर काम करेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य छोटे और मझले उद्योग को अपना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए डिजिटल टूल और समाधान उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टाटा संस की इस नई कंपनी का नाम टाटा बिजनेस हब हो सकता है, जिसका नेतृत्व टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव वी रामास्वामी कर रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले टीसीएस ने क्लाउड पर आधारित आईटी समाधान उपलब्ध कराने के जरिए छोटे और मझले उद्योग की काफी मदद की है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा बिजनेस हब वास्तव में टीसीएस द्वारा बनाए गए कई डिजिटल टूल को इस्तेमाल करने की इजाजत देता है, इसमें विपणन और नए ग्राहकों के जुड़ाव का उपकरण आदि शामिल हैं। एसएमई के लिए यह टूल अभी नेक्सआर्क नाम के टीसीएस के मंच पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा संस इसके लिए अब बैंक और वित्तीय संस्थानों से रणनीतिक साझेदारी करने की सोच रही है जिससे कि छोटे और मझोले उद्योग अपने कारोबार के लिए पूंजी जुटा सकें। 

इस बारे में एक कार्यकारी सदस्य ने बताया, 'कई छोटी कंपनियां इस समय सस्ते कर्ज का लाभ या किसी तकनीक की मदद नहीं ले पा रही हैं। साथ ही उनके पास ऐसा कोई बाजार भी नहीं है जिस पर वह अपने उत्पाद को दिखा सकें। टाटा बिजनेस हब ऐसा ही एक मंच होगा जो उन्हें इन सब कामों में मदद करेगा।'


बता दें कि इन दिनों टाटा बिजनेस हब इंडियामार्ट से भी समझौते के लिए बातचीत कर रही है। हालांकि, इसमें अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। ऐसे में टाटा बिजनेस हब असल में एक सलाहकार की टीम भी तैयार कर रही है जो छोटे उद्यमों को उनकी राह में आने वाली चुनौतियों से जूझने में मदद करेगा। इसमें एसएमई सेक्टर के लिए सरकार द्वारा घोषित योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उसका फायदा उठाने के लिए उनकी मदद करना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: आज 13वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आई गिरावट, उच्चतम स्तर से 10 हजार रुपये सस्ता है सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed