फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   quarterly results Infosys today reported fall in its consolidated net profit

इंफोसिस: चौथी तिमाही में 2.6 फीसदी गिरा समेकित शुद्ध लाभ, 9200 करोड़ के शेयर बायबैक को दी मंजूरी

Wed, 14 Apr 2021 05:09 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Apr 2021 05:09 PM IST
सार

दिग्गज आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट (समेकित शुद्ध लाभ) 2.6 फीसदी गिरकर 5078 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
quarterly results Infosys today reported fall in its consolidated net profit
इन्फोसिस - फोटो : infosys

विस्तार

दिग्गज आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च 2021 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट (समेकित शुद्ध लाभ) 2.6 फीसदी गिरकर 5078 करोड़ रुपये रहा। हालांकि विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि चौथी तिमाही में इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5170.2 करोड़ रुपये रह सकता है। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2021 में 16.6 फीसदी बढ़ा शुद्ध लाभ
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर इंफोसिस की कंसॉलिडेटेड आमदनी 2.8 फीसदी बढ़ी और 26,311 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। यह आंकड़ा भी विशेषज्ञों के अनुमान से कम है। विशेषज्ञ 26,701.8 करोड़ रुपये कंसॉलिडेटेड आमदनी की उम्मीद कर रहे थे। वित्त वर्ष 2021 में इंफोसिस का शुद्ध लाभ 16.6 फीसदी बढ़ा है और यह 19,351 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही रेवेन्यू 10.7 फीसदी बढ़कर 1,00,472 रुपये हो गया।  मार्च तिमाही में कपनी ने 2.1 अरब डॉलर मूल्य के नए ऑर्डर हासिल किए।
विज्ञापन


9200 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की मंजूरी
तिमाही नतीजों से पहले कंपनी के बोर्ड की यह बैठक अहम थी। बैठक में बोर्ड ने 9200 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अपने शेयर को 25 फीसदी के प्रीमियम पर वापस खरीदने का फैसला किया है। बायबैक में एक शेयर की कीमत 1750 रुपये तय की गई है। पहले इंफोसिस ने शेयर बाजार को सूचना दी थी कि, 'भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (प्रतिभूति पुनर्खरीद) नियमन, 2018 के अनुरूप कंपनी का निदेशक मंडल 14 अप्रैल 2021 को होने वाली अपनी बैठक में पूर्ण रूप से चुकता शेयर पूंजी के पुनर्खरीद के लिए प्रस्ताव पर विचार करेगा।' इसके अतिरिक्त कंपनी ने 15 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


59.4 खबर रुपये है बाजार पूंजीकरण
मालूम हो कि आज देश के संविधान रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। मंगलवार को इंफोसिस का शेयर 1.61 फीसदी गिरकर 1,402.85 रुपये पर बंद हुआ था। इसलिए कंपनी के नतीजों का असर इसके शेयरों पर गुरुवार को दिखेगा। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 59.4 खबर रुपये है। 

यह भी पढ़ें: सावधान: एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता

यह भी पढ़ें: काम की खबर: कोरोना काल में अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए इन तरीकों से करें पैसों का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed