फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना खाली हो सकता है आपका खाता

Wed, 14 Apr 2021 12:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 14 Apr 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
ATM fraud keep these things in mind while withdrawing money from ATM
एटीएम मशीन - फोटो : पिक्साबे

कोरोना काल में बैंक फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। सुरक्षित बैंकिंग और लोगों को ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देश में एटीएम सर्विस शुरू हुई थी। लेकिन एटीएम मशीन से भी लोगों को चूना लगाया जा रहा है। बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे एटीएम के जरिए धोखाधड़ी होती है, ताकि आप अपना पैसा सुरक्षित रख सकें।

ATM fraud keep these things in mind while withdrawing money from ATM
मशीन के आस-पास हो सकता है सीक्रेट कैमरा - फोटो : amar ujala

मशीन के आस-पास हो सकता है सीक्रेट कैमरा
आपका एटीएम पिन जानने के लिए मशीन के आस-पास सीक्रेट कैमरे लगे होते हैं जो सब रिकॉर्ड कर लेते हैं। ऐसे में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि मशीन के ऊपर कोई दूसरी चीज अलग से तो नहीं लगी है। अगर आपको जरा भी संदेह होता है तो वहां मौजूद कर्मचारी को आगाह कर दें।

ATM fraud keep these things in mind while withdrawing money from ATM
आस-पास खड़े व्यक्ति से रहें सावधान - फोटो : pixabay

आस-पास खड़े व्यक्ति से रहें सावधान
कईं बार ऐसा भी होता है कि जब आप एटीएम से पैसा निकाल रहे होते हैं, तब आपके आस-पास कोई खड़ा होता है। जब भी आपके साथ कोई खड़ा हो, तब भी आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपके पीछे खड़ा शख्स ही आपका एटीएम पिन देखकर आपको चूना लगा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ATM fraud keep these things in mind while withdrawing money from ATM
कार्ड क्लोनिंग के जरिए ऐसे होता है फ्रॉड - फोटो : iStock

कार्ड क्लोनिंग के जरिए ऐसे होता है फ्रॉड
जालसाज कार्ड क्लोनिंग के जरिए आपके एटीएम कार्ड तक अपनी पहुंच बना लेते हैं। इसके बाद आपको ठगना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होती। अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग करते वक्त आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जालसाज एटीएम मशीन पर एक स्कीमर नाम की मशीन लगाते हैं। ये मशीन मार्केट में मात्र सात हजार रुपये में आसानी से मिल जाती है। इस मशीन के जरिए कार्ड स्वाइप होने पर उसकी जानकारी को कॉपी कर लिया जाता है। इसमें आपके बैंक खाते से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होती है। इसके बाद जालसाज इस जानकारी को किसी ब्लैंक कार्ड में ट्रांसफर कर देते हैं। इस तरह जालसाज एक अन्य कार्ड बनाते हैं, जिसपर आपके कार्ड की पूरी जानकारी होती है और फिर इसी से पैसे निकाले जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: लगातार 15वें दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

विज्ञापन
ATM fraud keep these things in mind while withdrawing money from ATM
सावधानी से करें कार्ड स्वाइप - फोटो : पीटीआई

सावधानी से करें कार्ड स्वाइप
इसके अतिरिक्त कोई सामान खरीदते वक्त, किसी मॉल में, या किसी अन्य जगह पर अगर आप कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो भी फ्रॉड की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप हमेशा अपने कार्ड को अपने सामने ही स्वाइप करवाएं और उसमें पासवर्ड भी खुद ही डालें। 

यह भी पढ़ें: आयकर रिटर्न : 10 लाख से ज्यादा लेनदेन की जानकारी 31 मई तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed