फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Business Government List of expensive land in Mainpuri

महंगी जमीनों पर है शासन की नजर, प्रशासन करा रहा सूची तैयार

Tue, 17 Dec 2019 02:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Dec 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Business Government List of expensive land in Mainpuri
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विवादित महंगी जमीनों को लेकर हो रही घटनाओं के बाद शासन ने महंगी विवादित जमीनों की सूची मांगी है। विवादित जमीनों के संबंध में की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी मांगा गया है। शासन द्वारा मांगी गई जानकारी के बाद अब प्रशासन की महंगी और विवादित जमीनों पर नजर है। राजस्व कर्मियों के माध्यम से सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन


महंगी जमीनों पर कब्जे को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। कई मामले राजस्व और दीवानी अदालतों तक पहुंच जाते हैं। विवाद की स्थिति में पुलिस तक को सूचना दी जाती है। महंगी और विवादित जमीनों पर कब्जे को लेकर दो प्रभावशाली लोगों के आमने-सामने आने से हिंसक घटनाएं तक हो जाती हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में हुई घटनाओं के बाद शासन ने प्रशासन से इस तरह के मामलों की सूची मांगी है। शासन द्वारा मांगी गई जानकारी में इन मामलों में अभी तक की गई कार्रवाई की आख्या भी मांगी गई है। साथ ही ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को पाबंद करने की बात कही गई है। शासन के उप सचिव द्वारा मांगी गई आख्या के बाद राजस्व कर्मियों की मदद से सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकीं हैं हत्याएं
महंगी और विवादित जमीनों पर कब्जे को लेकर पहले भी दो प्रभावशाली पक्ष आमने-सामने आते रहे हैं। जमीन पर कब्जा करने के लिए हत्याएं तक हो चुकी हैं। प्रमुख मार्गों के किनारे की जमीनें महंगी होने के बाद कई बार उन पर कब्जे के लिए विवाद के बाद हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं।

केस-एक
भोगांव क्षेत्र में मुरलीनगर के पास एक महंगी जमीन को लेकर भोगांव के दो पक्षों में पांच साल पहले टकराव हुआ। जमीन पर कब्जा करने के लिए हुए विवाद के बाद एक कालेज के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, पवन शाक्य सहित तीन लोगों की डीएम आवास के पास हत्या कर दी गई। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

केस-दो
भोगांव क्षेत्र में एनटीपीसी के पास एक महंगी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में छह साल पहले टकराव हुआ। दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। पंचायत के बाद बात नहीं बनने पर एनटीपीसी के पास ही प्रदीप दुबे सहित तीन लोगों की हत्या की गई। तिहरे हत्याकांड का मुकदमा अभी भी अदालत में चल रहा है। विवादित जमीनों की मांगी गई जानकारी के संबंध में राजस्व कर्मियों की मदद से आख्या तैयार कराई जा रही है। आख्या तैयार होने के बाद प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। एनके सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed