फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wow air starts budget flights to europe from india

13,500 में कर सकेंगे यूरोप की यात्रा, इस एयरलाइन ने शुरू की सेवा, नहीं मिलेगा खाना-पीना

Sat, 08 Dec 2018 10:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
wow air starts budget flights to europe from india

यूरोपीय देश आइसलैंड के सस्ते किराये वाली विमानन कंपनी वाउ एयर ने शुक्रवार को दिल्ली से अपनी किफायती उड़ान सेवा की शुरूआत की। अभी दिल्ली से आइसलैंड के रेक्जविक तक की सीधी उड़ान शुरू की गई है।

विज्ञापन


वहां से उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 10 से भी ज्यादा शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। इस उड़ान में दिल्ली से उत्तर अमेरिका, यूरोप के लिए महज 13,500 रुपये में हवाई जहाज का टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपने सामान और खाने के लिए अतिरिक्त चार्ज देने होंगे। 
विज्ञापन


वाउ एयर की प्रबंध निदेशक किरण जैन ने इस अवसर पर बताया कि शुक्रवार को तड़के आइसलैंड से एक विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा और यही पहली उड़ान के यात्रियों को लेकर रेक्जविक के लिए रवाना हुआ। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन इसकी सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यात्रियों की मांग बढ़ेगी तो सेवाएं बढ़ायी भी जा सकती है। इसके शुरू होने से मांट्रियल, टोरंटो, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स, डलास, ओरलैंडो, वाशिंगटन डीसी, न्यूयार्क, पिट्सबर्ग, बोस्टन, डेट्ररायट आदि के लिए टिकट 13,500 रुपये के शुरूआती किराये पर खरीद सकते हैं।

उनका कहना है कि इस मूल्य पर विमान में कुछ ही सीटें होंगी। इसके बाद कीमत बढ़ती जाएगी, लेकिन कीमत कितनी भी बढ़े, सामान्य एयरलाइन से किराया 25-30 फीसदी कम ही होगा।


इस किराये में भी एक शर्त है। शर्त यह है कि यात्री बिना किसी सामान, यहां तक कि हैंड बैग भी साथ नहीं ले जाते हैं, तभी उन्हें इस किराये पर यात्रा की सुविधा मिलेगी। हां, लैपटॉप बैग या ऑफिस बैग जैसे पर्सनल आइटम की छूट है। यदि आप अपने साथ सामान ले जाते हैं, उसके अलग से पैसे देने होंगे, खाना खाते हैं तो अलग से पैसे, कोई और सेवा लेते हैं तो अलग से पैसे। 

एयरलाइन की खास बातें

- कुछ सीटों के लिए ही किराया कम
- किराए में शामिल नहीं है खाना-पीना
- बिना शुल्क सिर्फ पर्सनल सामान जैसे लैपटॉप. ऑफिस बैग
- केबिन या अन्य हैंड बैगेज के लिए देने होंगे चार्ज
- अमेरिका या यूरोप की हवाई यात्रा 13,500 रुपये से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed