फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Gold Council report Indians bought gold worth more than Five lakh crore demand decrease in 2025

World Gold Council Report: भारतीयों ने खरीदा 5.15 लाख करोड़ से अधिक का सोना, 2025 में घटेगी मांग

Thu, 06 Feb 2025 06:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 06:55 AM IST
सार

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने 2024 में कुल 3,61,690 करोड़ रुपये मूल्य के 563.4 टन सोने के आभूषण खरीदे। मूल्य के लिहाज से यह 2023 की तुलना में 22 फीसदी अधिक है, जबकि मात्रा के हिसाब से मांग दो फीसदी घटी है।

विज्ञापन
World Gold Council report Indians bought gold worth more than Five lakh crore demand decrease in 2025
भारत में सोने की खपत पर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयात शुल्क में कटौती और शादी-विवाह व त्योहारों से जुड़ी खरीदारी के कारण देश में सोने की मांग 2024 में सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़कर 802.8 टन पहुंच गई। 2023 में यह 761 टन थी। मूल्य के लिहाज से भारतीयों ने बीते साल 5,15,390 करोड़ रुपये का सोना खरीदा, जो 2023 के 3,92,000 करोड़ की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। हालांकि, 2025 में सोने की मांग कम होकर 700-800 टन रह सकती है।

विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने 2024 में कुल 3,61,690 करोड़ रुपये मूल्य के 563.4 टन सोने के आभूषण खरीदे। मूल्य के लिहाज से यह 2023 की तुलना में 22 फीसदी अधिक है, जबकि मात्रा के हिसाब से मांग दो फीसदी घटी है।
विज्ञापन


सोने की निवेश मांग 2023 की तुलना में बीते साल 29 फीसदी बढ़कर 239.4 टन पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से भारतीयों ने 1,53,700 करोड़ का सोना सिर्फ निवेश के लिए खरीदा, जो सालाना आधार पर 61 फीसदी अधिक है। हालांकि, सोने का आयात चार फीसदी घटकर 712.1 टन रह गया, जो 2023 में 744 टन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी तिमाही में...स्थिर रही मांग
2024 की चौथी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में सोने की मांग 265.8 टन पर स्थिर रही। मूल्य के लिहाज से स्वर्ण मांग सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 1,92,080 करोड़ रुपये पहुंच गई।

  • स्वर्ण आभूषण की मांग चौथी तिमाही में 5 फीसदी घटकर 189.8 टन रह गई। हालांकि, मूल्य के लिहाज भारतीयों ने 1,37,140 करोड़ के आभूषण खरीदे, जो 2023 की समान अवधि से 30% अधिक है।

इस साल 6,410 रुपये बढ़े दाम
सोने की कीमत इस साल 6,410 रुपये बढ़ी है। एक जनवरी को कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो बढ़कर 85,800 रुपये पहुंच गई है।

खरीदी करने में तीसरे स्थान पर आरबीआई

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और कई देशों में तनाव से जोखिम बढ़ने के कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने लगातार तीसरे साल 1,000 टन से अधिक सोना खरीदा। इन बैंकों ने 2024 में 1,044.6 टन और 2023 में 1,050.8 टन सोना खरीदा था। 2022 में भी खरीदारी 1,000 टन से अधिक रही थी। बीते साल सोना खरीद के मामले में नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड और सेंट्रल बैंक ऑफ तुर्किये के बाद आरबीआई तीसरे स्थान पर रहा। खास बात है कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार 15 साल से सोने की शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। 

  • नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड 90 टन सोने की खरीदारी के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है। सेंट्रल बैंक ऑफ तुर्किये 75 टन के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • आरबीआई 73 टन के साथ तीसरे व पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना 44 टन के साथ चौथे स्थान पर है।
  • केंद्रीय बैंकों ने वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने और डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद व्यापार युद्ध शुरू होने की आशंका से 2024 की चौथी तिमाही में सबसे ज्यादा 333 टन सोना खरीदा। 2024 की पहली तीन तिमाहियों में केंद्रीय बैंकों ने 712 टन सोना खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed