फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   World Bank Forecasts that India GDP will fall over 9 percent in current financial year

झटका: विश्व बैंक का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में 9.6 फीसदी गिर सकती है भारत की GDP

Thu, 08 Oct 2020 02:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
World Bank Forecasts that India GDP will fall over 9 percent in current financial year
gdp down - फोटो : SELF

कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.6 फीसदी की गिरावट आ सकती है। विश्व बैंक ने यह अनुमान जाहिर किया। विश्व बैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति इससे पहले के किसी भी समय की तुलना में काफी खराब है। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनियों व लोगों को आर्थिक झटके लगे हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण एशिया क्षेत्र में 7.7 फीसदी गिरावट की आशंका 
इसके साथ ही महामारी के प्रसार को थामने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन का भी प्रतिकूल असर पड़ा है। विश्व बैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सालाना बैठक से पहले जारी हालिया दक्षिण एशिया आर्थिक केंद्र बिंदु रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में 2020 में 7.7 फीसदी की आर्थिक गिरावट आने की आशंका जाहिर की है। इस क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान सालाना छह फीसदी के आसपास की वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन


2021 में वापसी कर सकती है आर्थिक वृद्धि दर 
ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि, 'मार्च 2020 में शुरू हुए चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 9.6 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है।' हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर वापसी कर सकती है और 4.5 फीसदी रह सकती है। विश्व बैंक ने कहा कि आबादी में वृद्धि के हिसाब से देखें तो प्रति व्यक्ति आय 2019 के अनुमान से छह फीसदी नीचे रह सकती है। इससे संकेत मिलता है कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर भले ही सकारात्मक हो जाये, लेकिन उससे चालू वित्त वर्ष में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण ठप्प रहीं 70 फीसदी गतिविधियां
लॉकडाउन के कारण करीब 70 फीसदी आर्थिक गतिविधियां, निवेश, निर्यात और खपत ठप्प हो गई थी। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं जैसे कृषि, खनन, उपयोगिता सेवाओं, कुछ वित्तीय और आईटी सेवाओं तथा सार्वजनिक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति थी। विश्व बैंक ने कहा कि गरीब परिवारों और कंपनियों को सहारा देने के बाद भी गरीबी दर में कमी की गति यदि रुकी नहीं भी है तो सुस्त जरूर हुई है। 


महामारी के पहले से ही धीमी हो रही थी अर्थव्यवस्था 
टिमर ने कहा, 'हमने सर्वे में देखा है कि कई लोगों की नौकरी चली गई है। गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में वृद्धि हो रही है। ये सभी ऐसी कमजोरियां हैं, जिनसे भारत को जूझना है। भारत की अर्थव्यवस्था महामारी के पहले से ही धीमी हो रही थी। भारत सरकार ने सीमित संसाधनों और सीमित वित्तीय साधन के साथ जो किया है, वह बहुत प्रभावशाली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed