फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale price based inflation in July 2021 date released by Ministry of Commerce & Industry

आंकड़े: खुदरा महंगाई के बाद जुलाई में थोक मुद्रास्फीति दर में भी आई गिरावट, 11.16 फीसदी रहा WPI

Mon, 16 Aug 2021 12:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 16 Aug 2021 12:42 PM IST
सार

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2021 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 11.16 फीसदी रही। 

विज्ञापन
Wholesale price based inflation in July 2021 date released by Ministry of Commerce & Industry
खाद्य मुद्रास्फीति - फोटो : iStock

विस्तार

भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जून के 12.07 फीसदी के मुकाबले जुलाई में मुद्रास्फीति 11.16 फीसदी रही। मई में यह 12.94 फीसदी थी। इसमें गिरावट आई है। हालांकि, डब्ल्यूपीआई जुलाई में लगातार चौथे महीने दोहरे अंकों में रही। जून 2020 में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति ऋणात्मक 1.81 फीसदी थी।

विज्ञापन


जुलाई में खाद्य WPI 4.5 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में फ्यूल एंड पावर डब्ल्यूपीआई 32.83 फीसदी से घटकर 26 फीसदी पर रही। वहीं मैन्युफैक्चर्ड डब्ल्यूपीआई 10.9 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी पर आ गई है। दालों की थोक महंगाई जून के 11.5 फीसदी से कम होकर 8.3 फीसदी पर आ गई।
विज्ञापन

 
खुदरा मुद्रास्फीति में भी आई गिरावट
इससे पहले सरकार ने खुदरा मुद्रास्फीति के भी आंकड़े जारी किए। यह 5.59 फीसदी रही, जो जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम है। जून 2021 में यह 6.26 और जुलाई 2020 में 6.73 फीसदी थी। जून में औद्योगिक उत्पादन मई में 29.3 फीसदी की तुलना में गिरकर 13.6 फीसदी हो गया। इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति की दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लक्ष्य सीमा के भीतर आ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यह कमी खाद्य कीमतों में गिरावट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान कम करने के चलते आई है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो फीसदी मार्जिन के साथ चार फीसदी पर रखने का निर्देश दिया है।

जुलाई 2021 में खाने की थाली भी सस्ती हुई। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक जुलाई में 3.96 फीसदी पर रहा। बता दें कि जून में यह दर 5.15 फीसदी थी। बता दें कि बीते दिनों हुए एक सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने जुलाई खुदरा मुद्रास्फीति के 5.78 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। जून में खनन उत्पादन में 23.1 व बिजली उत्पादन में 8.3 फीसदी वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed