फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US revises tariff on India downwards from 27 pc to 26 pc

US Tariffs: पहले 26 फिर 27 और अब फिर 26%; अमेरिका ने भारत पर जवाबी टैरिफ लगाने पर दिया ताजा अपडेट

Fri, 04 Apr 2025 12:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 04 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

US Tariffs on India:  ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27 प्रतिशत से घटाकर फिर 26 प्रतिशत कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज में इसकी पुष्टि की गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
US revises tariff on India downwards from 27 pc to 26 pc
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

पहले 26%, फिर 27% और अब फिर 26%। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27 प्रतिशत से घटाकर फिर 26 प्रतिशत कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज में इसकी पुष्टि की गई। ये शुल्क 9 अप्रैल से लागू होंगे।
विज्ञापन

ट्रंप की तख्ती और आधिकारिक दस्तावेज में दिखा टैरिफ की दरों में अंतर

बुधवार को विभिन्न देशों के विरुद्ध पारस्परिक टैरिफ का एलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चार्ट दिखाया था, जिसके अनुसार में भारत पर 26% टैरिफ लगाने का जिक्र था। यही चार्ट दिखाकर ट्रंप ने एलान किया था कि भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों को अब क्या टैरिफ देना होगा। चार्ट को दिखाकर ट्रंप ने बताया था कि भारत अमेरिका से आयात पर 52 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, लेकिन अमेरिका भारत पर रियायत दर 26% की दर से टैरिफ लगाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMI Services: मांग में नरमी के कारण मार्च में सेवा क्षेत्र का विस्तार धीमा पड़ा, पीएमआई के आंकड़े जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि, ट्रंप प्रशसन की ओर से जो आधिकारिक दस्तावेज जारी किए थे उसमें भारत पर 27% टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार टैरिफ की दर को घटाकर 26 प्रतिशत कर दिया गया है। जानकारों के अनुसार टैरिफ में एक प्रतिशत के अंतर से कारोबार पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।

भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 फीसदी

2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी, आयात में 6.22 फीसदी और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73 फीसदी है।



2023-24 में अमेरिका के साथ भारत आयात और निर्यात के बीच का अंतर 35.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह आंकड़ा 2022-23 में 27.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर, 2021-22 में 32.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर, 2020-21 में 22.73 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 2019-20 में 17.26 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

भारत अमेरिका को सबसे अधिक किन चीजों का करता है निर्यात

भारत की ओर से 2024 में अमेरिका को किए गए मुख्य निर्यात में औषधि निर्माण (8.1 बिलियन अमरीकी डॉलर), दूरसंचार उपकरण (6.5 बिलियन अमरीकी डॉलर), कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (5.3 बिलियन अमरीकी डॉलर), पेट्रोलियम उत्पाद (4.1 बिलियन अमरीकी डॉलर), सोना और अन्य कीमती धातु के आभूषण (3.2 बिलियन अमरीकी डॉलर), सहायक उपकरण सहित तैयार सूती वस्त्र (2.8 बिलियन अमरीकी डॉलर), और लोहा और इस्पात के उत्पाद (2.7 बिलियन अमरीकी डॉलर) शामिल हैं।
 

ये भी पढ़ें: US Tariffs Impact: भारत का कौन सा क्षेत्र ट्रंप के 27% टैरिफ से सबसे अधिक प्रभावित होगा, किस सेक्टर को राहत?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed