फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI transactions at record level in October, figure crosses 100 billion dollar

UPI Transaction; अक्तूबर में रिकॉर्ड स्तर पर यूपीआई लेन-देन, आंकड़ा 100 अरब डॉलर के पार

Tue, 02 Nov 2021 12:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:58 PM IST
सार

भारत में अक्तूबर में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए मूल्य के हिसाब से 100 अरब डॉलर या 7.71 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का लेन-देन अक्तूबर में हुआ है, यह यूपीआई से लेन-देन का अब तक का उच्च स्तर है। सितंबर 2021 में यूपीआई से करीब 3.65 अरब ट्रांजेक्शन के जरिए 6.54 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल पेमेंट दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
UPI transactions at record level in October, figure crosses 100 billion dollar
डिजिटल लेन-देन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने सोमवार को जारी किए अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि भारत में अक्तूबर में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से 4.2 अरब डॉलर लेन-देन हुआ है, जो इस भुगतान मंच का अब तक का रिकॉर्ड है। त्योहारी सीजन पर लोगों द्वारा ई-कॉमर्स मंचों के जरिए की जा रही खरीदारी से इसे और रफ्तार मिली है। मूल्य के हिसाब से देखें तो इस मंच से 100 अरब डॉलर या 7.71 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का लेन-देन अक्तूबर में हुआ है, यह भी यूपीआई से लेन-देन का अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है।

विज्ञापन


सितंबर में यह था यूपीआई लेन-देन का आंकड़ा 
सितंबर महीने की अगर बात करें तो यूपीआई के माध्यम से करीब 3.65 अरब ट्रांजेक्शन के जरिए 6.54 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल पेमेंट दर्ज किया गया था। ऐसे में मासिक आधार पर नजर डालें तो यूपीआई से ट्रांजेक्शन में अक्तूबर महीने में सितंबर की तुलना में 15 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में यूपीआई लेन-देन ने पकड़ी रफ्तार
यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने लोगों के लेन-देन के तरीके को बेहद आसान बनाने का काम किया है। यूपीआई दसअसल, एक अंतर बैंक फंड ट्रांसफर की सुविधा है। इसके माध्यम से स्मार्टफोन पर फोन नंबर और वर्चुअल आईडी की मदद से ग्राहक आसानी से लेन-देन करते हैं। इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी और देखते ही देखते इसने लोगों के पेमेंट के तरीके को असान बना दिया और इसका अंदाजा डिजिटल पेमेंट में लगातार आ रही तेजी से लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल लेन-देन में ये रहे प्रमुख मंच
देश में जिस तेजी के साथ ऑनलाइन खरीदारी बढ़ी है उसी रफ्तार से डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने वाले वॉलेट और ऐप भी उपलब्ध हुए हैं। हालांकि, फिलहाल डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में वर्चस्व की बात करें तो फोन-पे, गूगल पे और पेटीएम डिजिटल पेमेंट के लिए सबसे पसंदीदा जरिया बने हैं। जहां फोन-पे ने सितंबर में 3.06 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन रजिस्टर किया है, वहीं गूगल पे के जरिए 2.5 लाख करोड़ रुपये के डिजिटल ट्रांजैक्शन किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed