{"_id":"6125f7487b0efe13a878edb6","slug":"uidai-discontinues-two-aadhaar-card-related-services-address-validation-letter-and-reprint-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"UIDAI: आधार कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा इन दो सुविधाओं का लाभ, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UIDAI: आधार कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा इन दो सुविधाओं का लाभ, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
Wed, 25 Aug 2021 03:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 25 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए आधार कार्ड में पता अपडेट कराने की सुविधा और पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट करने की सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक अहम दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी है। मालूम हो कि यूआईडीएआई ने आधार से जुड़ी दो खास सुविधाओं को अनिश्चित समय तक के लिए बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
1. एड्रेस वैलिडेशन लेटर
यूआईडीएआई ने एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए आधार अपडेट कराने की सुविधा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। यूआईडीएआई की वेबसाइट से एड्रेस वैलिडेशन लेटर से जुड़ा विकल्प हट गया है। इसलिए आप अपडेशन के लिए किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अन्य वैलिड एड्रेस प्रूफ की इस सूची- (https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf) में से किसी भी एक एड्रेस प्रूफ के जरिए अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। इसका सीधा असर किराए पर रहने वाले लोगों पर पड़ेगा क्योंकि किराएदार या अन्य आधार कार्ड होल्डर्स इसके जरिए अपना एड्रेस आसानी से अपडेट करा पाते थे। इसके अलावा जिन लोगों के पास एड्रेस में संशोधन के लिए कोई दस्तावेज नहीं है उनको भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
2. रीप्रिंट की सुविधा
अब आधार कार्ड रीप्रिंट का फॉर्मेट भी बदल गया है। यूआईडीएआई अब पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) आधार कार्ड जारी करता है। यह पुराने स्टाइल वाले लंबा-चौड़ा आधार कार्ड के मुकाबले बेहद आकर्षक है और एटीएम कार्ड जितना छोटा है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसलिए इसे आप आसानी से अपनी जेब में रख सकते हैं। पीवीसी कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग।
विज्ञापन
ये है पूरी प्रक्रिया
- PVC आधार कार्ड ऑडर करने के लिए इस लिंक (uidai.gov.in) पर क्लिक करें-
- इसके बाद माय आधार पर क्लिक करें।
- यहां 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें।
- अब वेबसाइट पर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड या सिक्योरिटी कोड डालें जो आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
- यहां आपको एक कॉलम दिखेगा जहां लिखा होगा 'मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है'। इस पर टिक करें।
- अब जो अल्टरनेटिव नंबर आपने डाला होगा उस पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद पेमेंट का ऑपशन आएगा, जिसे करने के बाद आपका पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर हो जाएगा।