फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tracxn Technologies: Allotment of shares of this IPO may happen next week, know what is GMP?

Tracxn Technologies: अगले हफ्ते हो सकता है इस आईपीओ के शेयरों का अलाॅटमेंट, जानें क्या है जीएमपी?

Fri, 14 Oct 2022 11:06 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 14 Oct 2022 11:06 AM IST
सार

Tracxn Technologies IPO के शेयरों का अंतिम रूप से अगले सप्ताह 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बोलीकर्ताओं के डीमैट खाते में शेयर 19 अक्तूबर 2022 (बुधवार) को क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

विस्तार

तीन दिनों तक खुले रहे Tracxn Technologies के आईपीओ को बुधवार को इसके क्लोज होने के समय तक लगभग दोगुना सब्सक्राइब किया गया है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार ₹309 करोड़ के आईपीओ ने 2.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.27 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त की हैं। प्राइस बैंड ₹75 से 80 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

विज्ञापन

बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में  Tracxn Technologies के शेयरों के प्रीमियम (GMP) से गिर गए हैं और अब ₹(-) 4 की छूट पर उपलब्ध हैं। कंपनी के शेयर के 20 सितंबर 2022 (गुरुवार) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि Tracxn Technologies IPO के शेयरों का अंतिम रूप से अगले सप्ताह 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बोलीकर्ताओं के डीमैट खाते में शेयर 19 अक्तूबर 2022 (बुधवार) को क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, इसलिए इसके आवंटन आवेदन की स्थिति को रजिस्ट्रार की वेबसाइट या बीएसई की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि Tracxn Technologies का IPO पूरी तरह से प्रमोटरों और निवेशकों की ओर से जारी किया गया 38,672,208 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। ओएफएस में कंपनी के प्रमोटर्स नेहा सिंह और अभिषेक गोयल की ओर से अलग-अलग 76.62 लाख शेयरों की बिक्री होगी। वहीं फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल के 12.63 लाख शेयरों की बिक्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed