{"_id":"63378bd0444c38415d1bc230","slug":"three-banks-including-sbi-made-loans-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Loan: एसबीआई समेत तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज, आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bank Loan: एसबीआई समेत तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज, आरबीआई के रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद लिया फैसला
Sat, 01 Oct 2022 06:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Oct 2022 06:07 AM IST
सार
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो दर से जुड़ी उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई के रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करने के कुछ घंटे बाद ही एसबीआई समेत तीन बैंकों ने शुक्रवार को अपना कर्ज 0.50% महंगा कर दिया। इन बैंकों के अलावा एचडीएफसी लिमिटेड ने कर्ज पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।
विज्ञापन
एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने बाहरी बेंचमार्क आधारित उधारी दर (ईबीएलआर) और रेपो दर से जुड़ी उधार दर (आरएलएलआर) में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की है। इस संशोधन के साथ ही कर्ज की ये दरें बढ़कर क्रमश: 8.55 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई हैं। यह वृद्धि शनिवार से प्रभावी है।
विज्ञापन
इसी तरह, बैंक ऑफ इंडिया ने भी आरबीएलआर बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। इसकी दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं। इन दोनों बैंकों के अलावा, निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने भी ईबीएलआर को बढ़ाकर 9.60 फीसदी कर दिया है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल, आरबीआई ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू पाने के लिए द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक में रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रेपो दर बढ़कर अब 5.90 फीसदी हो गई है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद कई अन्य बैंक भी अपना कर्ज महंगा करेंगे।
एचडीएफसी लि. ने पांच माह में 7वीं बार बढ़ाई दर
आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लि. ने शुक्रवार को ब्याज दर 0.50 फीसदी तक बढ़ा दी। ब्याज दरों में वृद्धि से एचडीएफसी से आवास ऋण लेने वालों की मासिक किस्त बढ़ जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद नई दरें एक अक्तूबर यानी शनिवार से लागू होंगी। इस वित्तीय संस्थान ने बीते पांच महीने में ब्याज दरों में सातवीं बार वृद्धि की है।