{"_id":"662343e57c13471cac0b372f","slug":"tesla-space-x-chief-elon-musk-postpones-india-trip-pm-narendra-modi-claims-reports-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क का भारत दौरा टला, टेस्ला प्रमुख ने खुद पोस्ट कर बताई इसकी वजह, पढ़ें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk: एलन मस्क का भारत दौरा टला, टेस्ला प्रमुख ने खुद पोस्ट कर बताई इसकी वजह, पढ़ें
Sat, 20 Apr 2024 09:56 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:56 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मस्क के दौरे के टलने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
- फोटो : एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा टला है। बताया गया है कि मस्क ने खुद इस दौरे को कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया। बता दें कि मस्क सोमवार को ही भारत आकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे।
मस्क ने इसे लेकर एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे टेस्ला के प्रति जिम्मेदारी के चलते भारत दौरा टालना पड़ रहा है। लेकिन मैं इस साल ही भारत आने का मौका देख रहा हूं।"
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मस्क के दौरे के टलने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। टेस्ला और भारत सरकार की तरफ से भी इस पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही एलन मस्क ने खुद भारत दौरे की पुष्टि की थी। हालांकि, उनके दौरे से जुड़ी डिटेल्स को गुप्त रखा गया था। सूत्रों ने दावा किया था कि मस्क की यह यात्रा संभावित रूप से टेस्ला के निवेश योजनाओं और देश में एक नया कारखाना खोलने की घोषणा के साथ होगी।
महाराष्ट्र-गुजरात में हो सकता है टेस्ला का निवेश
महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य सरकारों ने कथित तौर पर टेस्ला को इस उद्देश्य के लिए आकर्षक भूमि की पेशकश की है। प्रस्तावित विनिर्माण संयंत्र, जिसमें दो अरब अमेरिकी डॉलर से 3 अरब अमेरिकी डॉलर तक का निवेश होने का अनुमान है, का लक्ष्य टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की मांग को पूरा करना है।

Unfortunately, very heavy Tesla obligations require that the visit to India be delayed, but I do very much look forward to visiting later this year.
— Elon Musk (@elonmusk) April 20, 2024