{"_id":"616e7a65d087fc1e4d7c1eae","slug":"stock-market-update-irctc-and-paras-defence-share-price-on-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार: IRCTC के शेयर में लगातार उछाल जारी, एक सप्ताह में निवेशकों को दिया 1500 का फायदा ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बाजार: IRCTC के शेयर में लगातार उछाल जारी, एक सप्ताह में निवेशकों को दिया 1500 का फायदा
Tue, 19 Oct 2021 01:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:27 PM IST
सार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेशन (IRCTC) का शेयर एक सप्ताह पहले 4800 रुपये था। आज इसके भाव 6375 रुपये तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इन दिनों इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेशन (IRCTC) के शेयर में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है। पिछले एक सप्ताह में इसके शेयर ने अपने निवेशकों को 1500 रुपये तक का फायदा दिया है। एक सप्ताह पहले इसके भाव 4800 रुपये थे, लेकिन मंगलवार को आठ प्रतिशत उछाल के साथ शेयर के भाव 6375 पहुंच गए। मार्केट कैप के लिहाज से यह 52वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है, जबकि एक महीने पहले यह 92वें स्थान पर थी।
विज्ञापन
एक साल में 1291 से 6300 के ऊपर पहुंचे भाव
आईआरसीटीसी के भाव एक साल पहले 1291 रुपये थे। आज इसके भाव 6300 के भी ऊपर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में इसके शेयर ने निवेशकों को पांच गुना ज्यादा रिटर्न दिया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी इसके भाव और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
असेट मोनेटाइजेशन प्लान देगा फायदा
बाजार के जानकार बताते हैं कि असेट मोनेटाइजेशन प्लान से कंपनी को और तेजी मिल सकती है। कोरोना के बाद भी आईआरसीटीसी की आय और मुनाफा दोनों बढ़े हैं। सालाना इसका राजस्व 243 करोड़ रुपये तक रहा है।
विज्ञापन
ये शेयर भी देगा फायदा
पारस डिफेंस के शेयर भी इन दिनों आसमान छू रहे हैं। इसका शेयर 20 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ 911 रुपये तक पहुंच चुका है। जबकि, एक अक्टूबर को यह 471 रुपये था। इस तरह से यह शेयर पांच गुना रिटर्न दे चुका है।