फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sources claims RBI probing banks' derivatives books amid IndusInd fallout

RBI: इंडसइंड प्रकरण के बाद दूसरे बैंकों के खाते पर भी आरबीआई की नजर, सूत्रों ने किया यह बड़ा दावा

Wed, 12 Mar 2025 07:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 12 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

Reserve Bank Probe: इंडसइंड बैंक की ओर से अपने डेरिवेटिव अकाउंटिंग में चूक का खुलासा करने बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ निजी और सरकारी बैंकों के डेरिवेटिव एक्सपोजर की जांच करने का मन बनाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
Sources claims RBI probing banks' derivatives books amid IndusInd fallout
आरबीआई - फोटो : PTI

विस्तार

इंडसइंड बैंक की ओर से अपने डेरिवेटिव अकाउंटिंग में चूक का खुलासा करने बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ निजी और सरकारी बैंकों के डेरिवेटिव एक्सपोजर की जांच करने का मन बनाया है। रायटर्स ने मामले की जानकारी रखने वाले कम से कम तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋणदाताओं से उनके विदेशी उधार और जमा के साथ-साथ उनके विदेशी मुद्रा हेज पोजीशन का विवरण मांगा है।

विज्ञापन

आरबीआई जानना चाहता है समस्या और बड़ी तो नहीं: सूत्र

इससे पहले, सोमवार को निजी ऋणदाता इंडसइंड बैंक ने विदेशी मुद्रा लेनदेन से संबंधित हेजिंग लागतों के कम आंकलन के कारण अपने मार्केट कैप 2.35% की गिरावट जानकारी दी थी।। सूत्रों में से एक ने कहा, "आरबीआई बैंकों के मामले में पुष्टि करना चाहता है कि इंडसइंड का मुद्दा किसी बड़ी समस्या का हिस्सा तो नहीं है।" सूत्रों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने को कहा है, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं है। रॉयटर्स के अनुसार इस मामले में भेजे गए ईमेल का आरबीआई ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। एक अप्रैल, 2024 से बैंकों के लिए नए निवेश मानदंड लागू होने से पहले, बैंकों के एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट और ट्रेजरी डेस्क को आंतरिक स्वैप में एंट्री लेने की अनुमति थी, जहां एक नकदी प्रवाह को दूसरे के लिए एक्सचेंज किया जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 72 अंक गिरा, निफ्टी 22470 पर 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडसइंड बैंक के सीईओ ने क्या कहा है?

इंडसइंड बैंक के सीईओ सुमंत कथपालिया ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के सौदों की समय से पहले समाप्ति के कारण लाभ की जगह नुकसान की स्थिति बन गई। अब, आरबीआई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भारी विदेशी देनदारियों वाले बैंक ऐसी स्थिति में न आएं, जहां पहले किए गए आंतरिक हेजिंग से होने वाले किसी भी नुकसान का हिसाब न रखा गया हो।

इंडसइंड बैंक के साथ क्या गड़बड़ी हुई?

इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार को 27.06% गिरकर 656.80 रुपये पर गिरकर बंद हुए। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी बताई जा रही है। जिससे बैंक के कुल मार्केट कैप को 2.35 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। इससे बैंक पर निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और लोगों ने घबराकर बैंक के शेयर बेचने शुरू कर दिए। इसी वजह से बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आ गई।



ये भी पढ़ें: Retail Inflation: सब्जियों की कीमतें गिरने से फरवरी में घटी खुदरा महंगाई दर, सात महीने के निचले स्तर पर आई

डेरिवेटिव पोर्टफोलियो है क्या?

दरअसल, डेरिवेटिव एक ऐसा वित्तीय सौदा (फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट) होता है, जिसकी कीमत किसी और चीज से तय होती है। यह चीजें शेयर, विदेशी मुद्रा (करेंसी), सोना-चांदी (कमोडिटी) या अन्य संपत्तियां हो सकती हैं। जब कोई बैंक या निवेशक इन अलग-अलग चीजों में पैसा लगाता है और इन्हें एक साथ मैनेज करता है, तो उसे "पोर्टफोलियो" कहा जाता है। इंडसइंड बैंक के इसी डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में गड़बड़ी पाई गई।

ये भी पढ़ें: MP Budget 25-26: खर्चे से ज्यादा आमदनी; GYAN पर फोकस, ग्राफिक्स में समझें मध्य प्रदेश के बजट का पूरा सार

हेजिंग पोजिशन का क्या मतलब है?

जब कोई कंपनी या बैंक विदेश से लेन-देन करता है (जैसे डॉलर में उधार लेना या विदेशी सामान खरीदना), तो उसे मुद्रा के बदलते भाव (एक्सचेंज रेट) से नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए वे हेजिंग करते हैं। हेजिंग का मतलब होता है पहले से सुरक्षा इंतजाम करना, ताकि भविष्य में कोई बड़ा नुकसान न उठाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed