Sensex Closing Bell: आईटी शेयरों के गिरने से लगातार चौथे दिन टूटा बाजार; सेंसेक्स 72 अंक गिरा, निफ्टी भी सुस्त
Sensex Closing Bell: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 74,029.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 504.16 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 73,598.16 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। आइए जानते हैं बाजार का पूरा हाल।
विस्तार
वैश्विक आर्थिक मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच आईटी, दूरसंचार और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव के कारण बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई के 30 शेयरों का हाल
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 72.56 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 74,029.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 504.16 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 73,598.16 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: MP Budget 25-26: बजट में खर्चे से ज्यादा आमदनी; जीडीपी ₹250 लाख करोड़ करने का दावा, ग्राफिक्स में समझें सबकुछ
इसी तरह एनएसई निफ्टी 27.40 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 22,470.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 168.35 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 22,329.55 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, जोमैटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल नुकसान में रहे।
ये भी पढ़ें: Retail Inflation: सब्जियों की कीमतें गिरने से फरवरी में घटी खुदरा महंगाई दर, सात महीने के निचले स्तर पर आई
दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में लाभ रहा।
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.48 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में फोकस्ड आईटी, आईटी, टेक, रियल्टी, दूरसंचार, धातु, पूंजीगत वस्तुएं, सेवाएं और औद्योगिक प्रमुख रूप से पिछड़े रहे।