Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा बने मुकेश अंबानी, आकाश और श्लोका के घर बेटे का हुआ जन्म

Thu, 10 Dec 2020 02:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। नौ मार्च 2019 को उनकी शादी हुई थी, जिसके जश्न की चर्चा देश-दुनिया में हुई थी।



अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

Trending Videos
Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy
आकाश और श्लोका अंबानी की शादी - फोटो : instagram

इस कपल की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे जो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में बने रहे। मालूम हो कि आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था, जो तीन दिन तक चला था। इसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy
Shloka and Aakash Ambani - फोटो : instagram

इस शादी में एंटीलिया के अलावा जियो गॉर्डन को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस सजावट की चर्चा आम और खास सभी के बीच रही। इस खास मौके पर घोड़े, हाथी से लेकर फूलों से सजी कृष्ण जी की मूर्ति और स्टेज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy
akash ambani shloka mehta

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एवं पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। इसके अलावा श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में सह संस्थापक भी हैं और उसकी सारी जिम्मेदारियां उठा रही हैं। 

विज्ञापन
Shloka and Akash Ambani became proud parents of a baby boy
आकाश और श्लोका अंबानी की शादी - फोटो : instagram

श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को बखूबी जानता है। श्लोका अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। आमतौर पर वो ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed