Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Constitution Day 2026 important facts about constitution day Hindi

एक्सप्लेनर: दो साल 11 महीने में कैसे बना भारत का संविधान? जानिए क्या खूबियां इसे दुनिया में बनाती हैं सबसे अलग

Thu, 26 Nov 2026 01:40 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 26 Nov 2026 01:40 AM IST
सार

26 नवंबर को मनाया जाने वाला संविधान दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की याद दिलाता है। 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत से तैयार हुआ संविधान आज भी देश की शासन व्यवस्था का आधार है। आखिर इसकी कौन-सी विशेषताएं इसे इतना व्यापक और अनूठा बनाती हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Indian Constitution Day 2026 important facts about constitution day Hindi
संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देश के संविधान को अपनाया था। करीब तीन साल की लंबी चर्चा, विचार-विमर्श और मेहनत के बाद तैयार हुआ यह दस्तावेज भारत के लोकतंत्र की बुनियाद है। यह नागरिकों को मौलिक अधिकार देता है और सरकार के कामकाज की सीमाएं भी तय करता है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित राष्ट्रीय संविधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे तैयार करने में कितना समय लगा, इसकी प्रारूप समिति कैसे बनी और आखिर इसकी कौन-सी विशेषताएं इसे दुनिया के दूसरे संविधानों से अलग बनाती हैं? आइए, संविधान दिवस के मौके पर समझते हैं भारतीय संविधान की पूरी कहानी...

विज्ञापन
Trending Videos

संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। हालांकि, इसे पूरी तरह लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। इसी दिन भारत गणतंत्र बना था।

पहले इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता था। वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इसका उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

कैसे तैयार हुआ भारत का संविधान?

भारत का संविधान तैयार करना आसान काम नहीं था। देश की विविधता, सामाजिक परिस्थितियों, भाषाओं, संस्कृतियों और शासन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा दस्तावेज तैयार करना था, जो पूरे देश को एक सूत्र में बांध सके।

इसके लिए संविधान सभा का गठन किया गया। इसकी पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी। बाद में 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति यानी ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई गई। इस समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर बनाए गए। उन्हें भारतीय संविधान का प्रमुख शिल्पकार कहा जाता है।

संविधान तैयार करने में सभा के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करीब 2 साल, 11 महीने और 18 दिन तक चले विचार-विमर्श के बाद संविधान तैयार हुआ। इस दौरान संविधान सभा के कुल 11 सत्र हुए और लगभग 165 दिनों तक बैठकें चलीं। आखिरकार 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया गया।

दुनिया में क्यों खास है भारतीय संविधान?

भारतीय संविधान को दुनिया के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में गिना जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें देश की शासन व्यवस्था से लेकर नागरिकों के अधिकारों, केंद्र और राज्यों के संबंधों तथा न्यायपालिका की भूमिका तक का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

जब संविधान लागू हुआ था, तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं। समय के साथ इसमें कई बदलाव हुए। वर्तमान में इसमें 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं। संशोधनों के कारण इसकी संरचना और अनुच्छेदों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। इसकी व्यापकता का एक बड़ा कारण भारत की विविधता है। यहां अलग-अलग भाषाएं, धर्म, संस्कृतियां और सामाजिक परिस्थितियां हैं। संविधान इन सभी के बीच समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों को स्थापित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के नीति निदेशक तत्व क्या हैं?

भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता राज्य के नीति निदेशक तत्व हैं। इन्हें संविधान के भाग चार में अनुच्छेद 36 से 51 तक शामिल किया गया है। इनका उद्देश्य सरकार को ऐसी नीतियां बनाने का मार्गदर्शन देना है, जिनसे देश में सामाजिक और आर्थिक न्याय स्थापित हो सके। ये तत्व अदालतों के जरिए सीधे लागू नहीं कराए जा सकते, लेकिन सरकार के लिए शासन संचालन में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश हैं।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम करना।
  • सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना।
  • पुरुषों और महिलाओं को समान काम के लिए समान वेतन देना।
  • बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
  • श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना।
  • ग्राम पंचायतों को मजबूत करना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना।

इन प्रावधानों के जरिए संविधान ने भारत को एक कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा तय की है।



संविधान कठोर भी और लचीला भी
हमारा संविधान जितना कठोर उतना ही लचीला भी। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 368 संविधान में संशोधन की प्रक्रिया को परिभाषित करता है। यह अनुच्छेद संसद को संविधान के विभिन्न प्रावधानों में संशोधन करने का अधिकार देता है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इसका उद्देश्य संविधान को समय और परिस्थितियों के अनुसार लचीला और प्रासंगिक बनाए रखना है।

आजादी के बाद से अब तक भारतीय संविधान में 106 संशोधन हो चुके हैं। जो समय के साथ बदले परिवेश में शासन की आवश्यकतानुसार ढल सकता है। लचीलापन इसे समय के साथ बदलती परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल बनाता है। इसमें कुछ प्रावधान साधारण बहुमत से भी बदले जा सकते हैं तो कुछ काफी कठिन प्रक्रिया से गुजरते हैं। यह कठोरता इसे स्थिर और मजबूत बनाती है।

संविधान में संघीय ढांचे में राज्यों और केंद्र के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। संविधान ने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए अदालती समीक्षा की व्यवस्था दी है। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों में केंद्र को अधिक शक्ति दी गई है। यह कठोरता और लचीलापन लोकतंत्र की रक्षा करता है। इस दृष्टिकोण से संविधान भारत की विविधता और बदलते समाज के लिए आदर्श बनता है। 

एक जीवन्त दस्तावेज है भारत का संविधान
संविधान भारत का संघीय ढांचा मजबूत केंद्र के साथ राज्यों को स्वायत्तता प्रदान करता है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह संघीय प्रणाली इकाईवादी बन जाती है, जो शासन में लचीलापन दिखाती है। हमारा संविधान न्यायपालिका को कानूनों की समीक्षा और उन्हें संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप बनाए रखने का अधिकार देता है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता लोकतंत्र और कानून के शासन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। यह एक जीवंत दस्तावेज है। यह आवश्यकता पड़ने पर संवैधानिक उपचारों का अधिकार संसद को देता है। अनुच्छेद 32 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने संविधान का ‘‘हृदय और आत्मा’’ कहा। यह नागरिकों को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए सीधे सर्वोच्च न्यायालय में जाने का अधिकार देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed