{"_id":"634934bb4fd98b703a1b67d2","slug":"share-market-closes-in-green-this-week-sensex-closing-bell-14-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 700 अंक ऊपर, निफ्टी 17200 के पास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 700 अंक ऊपर, निफ्टी 17200 के पास
Fri, 14 Oct 2022 03:54 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 14 Oct 2022 03:54 PM IST
सार
Sensex Closing Bell: बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में हुई मजबूत खरीदारी से शुक्रवार को सेंसेक्स 1200 अंकों तक उछला जबकि निफ्टी में 334 अंकों की तेजी देखी गई, पर आखिरी एक घंटे में मुनाफावसूली होने से बाजार फिसलकर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 684.64 अंकों की मजबूती के साथ 57,919.97 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 171.35 अंकों की बढ़त के साथ 17,185 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में चार प्रतिशत तक की मजबूती आई। इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर शुक्रवार को बाजार के कारोबारी सेशन में टॉप गेनर भी रहे।
विज्ञापन
हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुले थे। बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में हुई मजबूत खरीदारी से सेंसेक्स 1200 अंकों तक उछला जबकि निफ्टी 50 में 334 अंकों की तेजी देखी गई, पर आखिरी एक घंटे में मुनाफावसूली होने से बाजार फिसलकर बंद हुए।
विज्ञापन