फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   "Severly obsessed with issues that hurt Indian interest": Raghav Chadha responds to VP Dhankar's remarks

Raghav Chadha: 'भारत को नुकसान पहुंचाने वाले मुद्दों को उठाने के लिए मैं जुनूनी', सभापति की टिप्पणी पर चड्ढा

Fri, 04 Apr 2025 03:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 04 Apr 2025 03:38 PM IST
सार

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि वह देश को चोट पहुंचाने वाले मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। आप नेता ने यह  टिप्पणी उपराष्ट्रपति की ओर से ट्रंप की ओर से घोषित टैरिफ पर बोलने के लिए खुद को जुनूनी कहे जाने के बाद की। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
"Severly obsessed with issues that hurt Indian interest": Raghav Chadha responds to VP Dhankar's remarks
राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से शुक्रवार को 'जुनूनी' कहे जाने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  सांसद राघव चड्ढा ने जवाब दिया। चड्ढा ने जोर देकर कहा कि वह उन मुद्दों पर 'गंभीर रूप से जुनूनी' हैं, जो भारतीय हित और देश के आर्थिक हित को चोट पहुंचाते हैं।

विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि वह देश को चोट पहुंचाने वाले मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। चड्ढा ने राज्यसभा में कहा, "अगर आपने मेरा सवाल सुना होता, तो आपको पता होता कि मेरा सवाल केवल भारत के बारे में है।" आप नेता ने यह  टिप्पणी उपराष्ट्रपति की ओर से ट्रंप की ओर से घोषित टैरिफ पर बोलने के लिए खुद को जुनूनी कहे जाने के बाद की।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड से जुड़े फैसले की समीक्षा से किया इनकार, इससे जुड़ी अपील खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को चड्ढा ने अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क लगाने की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये शुल्क भारतीय अर्थव्यवस्था को 'बर्बाद' कर देंगे। चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमने अडिग वफादारी की पेशकश की, लेकिन बदले में ट्रंप प्रशासन ने ट्रंप टैरिफ लगाया है जो भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकता है।"  


उन्होंने कहा, "हम यह गाना सुनते थे 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'...भारत ने दोस्ती बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने अमेरिकी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए 'गूगल टैक्स' नामक कर हटा दिया। लेकिन हमें इसके जवाब में क्या मिला?...इसका हमारी कंपनियों पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।"
 
ये भी पढ़ें: BIMSTEC: बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की पहल, 21 सूत्री कार्ययोजना का रखा प्रस्ताव

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों ने केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने संसद परिसर में मकर द्वार के पास विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed